SMK Agnar Revv Helmet को नए डिकेल के साथ राइडर्स के लिए फिर से Launch कर दिया गया है। इस हेलमेट को किन Safety Features के साथ लाया गया है। किस Price पर इसे ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
SMK Agnar Revv Helmet हुआ Launch
स्टड्स के प्रीमियम हेलमेट ब्रॉन्ड एसएमके ने अपने पोर्टफोलियो में नए हेलमेट के तौर पर एग्नार रेव को लॉन्च कर दिया है। मेकर इस हेलमेट को 2024 से ऑफर कर रही है। लेकिन अब इसको नए डिकेल के साथ अपडेट कर लॉन्च किया गया है।
खास है डिजाइन
एसएमके के एग्नार हेलमेट में कुल 21 स्टेनलेस स्टील वेंट को दिया गया है। जो शेल में बने छेदों की जगह चैनल वाले एयर इनटेक और एग्जॉस्ट के ज़रिए हवा बाहर निकालते हैं। गर्म हवा को बाहर निकालने वाले ये चैनल शेल के आर-पार वेंटिलेशन को भी बेहतर करने में काम आते हैं, जो आमतौर पर फुल-फेस हेलमेट में हवा के शोर का मुख्य कारण होता है।
कितना है सेफ
मेकर ने इस हेलमेट को यूरोप के स्टूडियो में डिजाइन करवाया है और इसकी इंजीनियरिंग इंडिया में ही हुई है। जिसके बाद इसे ग्लोबल लेवल पर ऑफर करने के लिए तैयार किया गया है। इस हेलमेट को सेफ्टी के लिए ISI, DoT और ECE 22.06 सर्टिफिकेशन मिला है। जिससे यह 10 हजार रुपये से कम सेगमेंट में बेहद सेफ हेलमेट में से एक बन जाता है।
एग्नार बना प्रमुख हेलमेट
एसएमके के आईटी और क्रिएटिव डिज़ाइन के उपाध्यक्ष वरुण चोपड़ा ने कहा, “ लॉन्च होने के बाद से, एग्नार हमारे पोर्टफोलियो के प्रमुख उत्पादों में से एक बन गया है, जो विशिष्ट डिज़ाइन को प्रमाणित सुरक्षा, मजबूत बनावट और उच्च वायु प्रवाह वेंटिलेशन के साथ संयोजित करने पर हमारे फोकस को दर्शाता है। एग्नार रेव के साथ, हम एक नई पहचान के साथ आकर्षक डेकल्स पेश करके लाइनअप को और बेहतर बना रहे हैं। आधुनिक राइडर्स हमारे जैसे ब्रांड से नए वैश्विक लॉन्च की उम्मीद करते हैं, और एग्नार रेव आक्रामक सौंदर्यशास्त्र को बेजोड़ दैनिक आराम के साथ जोड़ता है। हमारा मानना है कि यह हमारे उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगा और उन राइडर्स को आकर्षित करेगा जो वास्तविक दुनिया की सुरक्षा से समझौता किए बिना बोल्ड स्टाइलिंग की मांग करते हैं।”
कितनी रखी Price
एसएमके ने इस हेलमेट को 6 कलर ऑप्शन में ऑफर किया है। जिनमें Orange, Red, Blue, Grey, White जैसे कलर शामिल हैं। इसके साथ ही इसे मैट और ग्लॉसी फिनिश में ऑफर किया गया है। इस हेलमेट की प्राइज 6700 रुपये रखी गई है।
यह भी पढ़ें- Studds Ninja Comet Helmet लॉन्च, हर तरह के मौसम में मिलेगी सुरक्षा, यहां जानें इसकी Price और पूरी जानकारी
ये भी पढ़ें
मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?
24+ माइलेज वाली Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग कल से शुरू! Brezza और Nexon की बढ़ेंगी धड़कनें
Mahindra Bolero Neo: खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3 वेरिएंट महंगे तो 1 हुआ सस्ता; अब जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Renault Duster Hybrid: आपके शहर में कितना है On-Road Price? देखिए दिल्ली से मुंबई तक की पूरी लिस्ट!













Leave a Reply