Mahindra XUV 3XO ZNG को CNG में अगर खरीदना है तो कब से Booking Start हो रही हैं। एसयूवी में कौन सी खूबियों को दिया गया है। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra XUV 3XO ZNG की बुकिंग होगी शुरू
महिंद्रा ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया है कि वो अपनी XUV 3XO ZNG के लिए बुकिंग को शुरू कर रही है। इस एसयूवी को अब 20 October 2026 के दिन सुबह 11 बजे से ऑनलाइन और डीलरशिप पर जाकर बुक करवाया जा सकता है।
कितना ताकतवर Engine
महिंद्रा की इस एसयूवी में वहीं 1.2 लीटर mStallion MPFI टर्बो इंजन दिया है। जिससे सीएनजी मोड में 114.5 पीएस पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इस एसयूवी को 0-60 KMPH की स्पीड 4.9 सेकंड और 0-100 KMPH की स्पीड से चलाने में 11.8 सेकंड का टाइम लगता है।
कैसे हैं Features
मेकर ने इस एसयूवी में भी कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया है। इसमें 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, चारों डिस्क ब्रेक, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, डैशबोर्ड पर सीएनजी बटन, क्रूज कंट्रोल, 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, रियर व्यू कैमरा, रियर वाइपर, LED DRL, LED हेडलैंप, LED कनेक्टिड टेललैंप, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्ल्टि सीट, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितनी रखी Price
महिंद्रा ने इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को इंडिया में 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसमें 4 ट्रिम के ऑप्शंस दिए गए हैं। जिसमें बेस वेरिएंट MX Edge ZNG – 9.99 लाख रुपये, REVX Edge (O) ZNG – 10.79 लाख रुपये, AX5 ZNG – 11.19 लाख रुपये और REVX A ZNG – 12.27 लाख रुपये है।
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडिया में महिंद्रा की इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को Maruti Brezza CNG, Tata Nexon CNG, Hyundai Venue CNG, Maruti Fronx CNG जैसी एसयूवी से चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO CNG Launch हुई, अब मिलेगी 24.70 KMPG की माइलेज, कितनी रखी है Price
ये भी पढ़ें
मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?
SMK Agnar Revv Helmet Launched: ट्रिपल सेफ्टी और एडवांस्ड वेंटिलेशन के साथ कितनी है Price
Mahindra Bolero Neo: खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 3 वेरिएंट महंगे तो 1 हुआ सस्ता; अब जेब पर कितना पड़ेगा असर?
Renault Duster Hybrid: आपके शहर में कितना है On-Road Price? देखिए दिल्ली से मुंबई तक की पूरी लिस्ट!













Leave a Reply