Mahindra XUV 3XO CNG vs Maruti Brezza CNG: Engine, Features, Price के मामले में किसे चुनना रहेगा फायदे का सौदा?

Mahindra XUV 3XO CNG Vs Maruti Brezza CNG
Mahindra XUV 3XO CNG Vs Maruti Brezza CNG PC - autotechbiz.in

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Maruti Brezza CNG: दोनों सीएनजी एसयूवी में से कौन सी एसयूवी Engine, Features और Price में बेस्‍ट ऑप्‍शन है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Maruti Brezza CNG Engine

महिंद्रा की इस एसयूवी में वहीं 1.2 लीटर mStallion MPFI टर्बो इंजन दिया है। जिससे सीएनजी मोड में 114.5 पीएस पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इस एसयूवी को 0-60 KMPH की स्‍पीड 4.9 सेकंड और 0-100 KMPH की स्‍पीड से चलाने में 11.8 सेकंड का टाइम लगता है। इसमें सीएनजी के लिए 60 लीटर का टैंक मिलता है।

MahindraMarutiMahindraMaruti

वहीं मारुति ब्रेजा में मेकर अब 2 इंजन ऑप्‍शन दे रही है। जिसमें से पुराना 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन भी इसमें मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 103.05 पीएस पावर और 139 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें 6 स्‍पीड मैनुअल और 6 स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन मिलते हैं।

दूसरे इंजन के तौर पर इस एसयूवी में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। जो इसे 110.12 पीएस पावर के साथ 170 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देने का काम करता है। इसमें सिर्फ 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता है।

पेट्रोल के साथ इसे सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है। जिसमें 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन मिलता है। जो इसको सीएनजी मोड में 87.8 पीएस पावर के साथ 121.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देने का काम करता है। इसमें भी सिर्फ 6 स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन को ही दिया जा रहा है।

मॉडल (Model) इंजन प्रकार (Engine) पावर (Power) टॉर्क (Torque) गियरबॉक्स (Transmission) अतिरिक्त विवरण (Performance / Tank)
Mahindra XUV 3XO 1.2L mStallion MPFI Turbo (CNG) 114.5 PS 200 Nm – 0-60 km/h: 4.9s | 0-100 km/h: 11.8s
60 लीटर CNG टैंक
Maruti Brezza 1.5L Natural Aspirated Petrol 103.05 PS 139 Nm 6-स्पीड MT / 6-स्पीड AT पेट्रोल वेरिएंट
1.0L Turbo Petrol 110.12 PS 170 Nm 6-स्पीड MT टर्बो पेट्रोल वेरिएंट
1.5L Natural Aspirated CNG 87.8 PS 121.5 Nm 6-स्पीड MT CNG वेरिएंट

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Maruti Brezza CNG Features

महिंद्रा में 6 एयरबैग, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, चारों डिस्‍क ब्रेक, ऑटो स्‍टार्ट/स्‍टॉप, डैशबोर्ड पर सीएनजी बटन, क्रूज कंट्रोल, 10.25 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, 10.25 इंच इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, रिमोट की-लैस एंट्री, फ्रंट आर्मरेस्‍ट के साथ स्‍टोरेज, फॉलो मी हेडलैंप, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, 16 इंच अलॉय व्‍हील, डॉल्‍बी एटमॉस, ड्यूल जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 6 स्‍पीकर, एपल कार प्‍ले, एंड्राइड ऑटो, रियर व्‍यू कैमरा, रियर वाइपर, LED DRL, LED हेडलैंप, LED कनेक्‍टिड टेललैंप, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्‍ट, 60:40 स्प्ल्टि सीट, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।

वहीं मारुति ब्रेजा में LED DRLs, LED हेडलैंप, फॉलो मी हेडलैंप, 16 इंच अलॉय व्‍हील, रूफ रेल, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, एंबिएंट लाइट, सनरूफ, हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, केबिन एयर फिल्‍टर, वायरलेस चार्जिंग के साथ एक्टिव कूलिंग, क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, कूल्‍ड ग्‍लोव बॉक्‍स, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल और फोल्‍डेबल ओआरवीएम, रियर एसी वेंट, ऑटो क्‍लाइमेट कंट्रोल, की-लैस एंट्री, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, आर्किमिस साउंड सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 4 स्‍पीकर, 2 ट्विटर, एलेक्‍सा ऑटो एआई, 360 डिग्री व्‍यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, ईएसएस, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और वॉशर जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

श्रेणी (Category) Mahindra XUV 3XO Maruti Brezza
सुरक्षा (Safety) 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, चारों डिस्क ब्रेक, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल होल्ड असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड एंकरेज, ESS
एक्सटीरियर (Exterior) LED DRL, LED हेडलैंप, LED कनेक्टेड टेललैंप, 16 इंच अलॉय व्हील, फॉलो मी हेडलैंप LED DRLs, LED हेडलैंप, फॉलो मी हेडलैंप, 16 इंच अलॉय व्हील, रूफ रेल, शार्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, रियर डिफॉगर, रियर वाइपर और वॉशर
इंटीरियर व कम्फर्ट सनरूफ, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, डैशबोर्ड पर CNG बटन, रिमोट की-लेस एंट्री, फ्रंट आर्मरेस्ट (स्टोरेज के साथ), 60:40 स्प्लिट सीट सनरूफ, एंबिएंट लाइट, हेड्स-अप डिस्प्ले, केबिन एयर फ़िल्टर, वायरलेस चार्जिंग (एक्टिव कूलिंग के साथ), क्रूज कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट, कूल्ड ग्लव बॉक्स, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल व फोल्डेबल ORVM, रियर एसी वेंट, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, की-लेस एंट्री
इंफोटेनमेंट व टेक 10.25 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, डॉल्बी एटमॉस, 6 स्पीकर, एप्पल कारप्ले, एंड्रॉइड ऑटो 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, आर्किमिस साउंड सिस्टम (4 स्पीकर, 2 ट्वीटर), वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो, एप्पल कारप्ले, एलेक्सा ऑटो AI
कैमरा व असिस्ट रियर व्यू कैमरा, रियर वाइपर 360 डिग्री व्यू कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा

Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Maruti Brezza CNG Price

Mahindra XUV 3XO के बेस वेरिएंट MX Edge ZNG – 9.99 लाख रुपये, REVX Edge (O) ZNG – 10.79 लाख रुपये, AX5 ZNG – 11.19 लाख रुपये और REVX A ZNG – 12.27 लाख रुपये है।

वहीं मारुति ब्रेजा एसयूवी को 7.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज से ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 13.71 लाख रुपये रखा गया है। इसके सीएनजी वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम प्राइज 9.40 लाख रुपये से 13.66 लाख रुपये के बीच है। वहीं इसके टर्बो इंजन वाले वेरिएंट्स की एक्‍स शोरूम प्राइज 7.50 लाख रुपये से 13.20 लाख रुपये के बीच है।

ब्रांड / मॉडल (Model) वेरिएंट (Variant) एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price)
Mahindra XUV 3XO MX Edge ZNG ₹ 9.99 लाख
REVX Edge (O) ZNG ₹ 10.79 लाख
AX5 ZNG ₹ 11.19 लाख
REVX A ZNG ₹ 12.27 लाख
Maruti Brezza बेस मॉडल (Base Variant) ₹ 7.50 लाख
टॉप वेरिएंट (Top Variant) ₹ 13.71 लाख
CNG वेरिएंट्स रेंज ₹ 9.40 लाख – ₹ 13.66 लाख
टर्बो पेट्रोल वेरिएंट्स रेंज ₹ 7.50 लाख – ₹ 13.20 लाख

यह भी पढ़ें- Factory-Fitted Carens CNG Launch हुई; अब होगी Maruti Ertiga CNG को बड़ी टेंशन, कितनी रखी Price