BMW ने इंडिया में विस्तार करते हुए अब लखनऊ में भी BMW, Mini और Motorrad के लिए Speed Motorwagen के साथ शुरूआत कर दी है। मेकर ने इस डीलरशिप के शुरू होने पर क्या कहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
लखनऊ में शुरू हुई नई फेसिलिटी
BMW इंडिया ने अपना विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी नई फेसिलिटी को शुरू कर दिया है। यह फेसिलिटी Speed Motorwagen के नाम से शुरू की गई है।
क्या है खासियत
स्पीड मोटरवैगन की खासियत यही है कि यहां पर एक ही जगह BMW, Mini और Motorrad की कारें और बाइक्स को खरीदा जा सकेगा। यहीं पर ही ब्रॉन्ड की पुरानी कारों को भी ऑफर किया जाएगा।
अब कितने हुए आउटलेट
लखनऊ में बीएमडब्ल्यू के स्पीड मोटरवैगन आउटलेट के शुरू होने के बाद मिनी के लिए 17 शहरों में टोटल 18 आउटलेट पूरे इंडिया में हो गए हैं। लखनऊ के इस शोरूम में 12142 वर्ग फुट का बीएमडब्ल्यू और मिनी की कारों को शोकेस किया जाएगा। इसी के साथ 17035 वर्ग फुट में वर्कशॉप भी बनाया गया है, जहां पर ब्रॉन्ड की कारों की सर्विस हो पाएगी।
इसके साथ में 2100 वर्ग फुट का BMW Motorrad सेक्शन भी शुरू किया गया है, जिसके साथ 2700 वर्ग फुट का अलग से वर्कशॉप भी शामिल किया गया है।
लखनऊ है महत्वपूर्ण बाजार
बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ हरदीप सिंह बरार ने कहा, “लखनऊ एक महत्वपूर्ण लक्जरी बाजार है, जहां ग्राहक तेजी से ऐसे ब्रांडों की तलाश कर रहे हैं जो उनके व्यक्तित्व और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करते हैं। 2012 के बाद से, बीएमडब्ल्यू ने एक आकर्षक पोर्टफोलियो, असाधारण अनुभवों और एक मजबूत स्थानीय उपस्थिति के माध्यम से इस बाजार को आकार दिया है। हम उत्तर प्रदेश में लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन सेगमेंट का नेतृत्व करते हैं, जो प्रगतिशील, टिकाऊ गतिशीलता और हमारे इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो की ताकत के लिए बढ़ती प्राथमिकता को दर्शाता है। मिनी अपनी अचूक शैली, उत्साही प्रदर्शन और विशिष्ट चरित्र के साथ एक प्राकृतिक है। लखनऊ के परिष्कृत स्वाद और आत्म-अभिव्यक्ति की सराहना के लिए उपयुक्त, स्पीड मोटरवेगन के साथ, हम व्यक्तिगत ध्यान और निर्बाध स्वामित्व समर्थन द्वारा समर्थित बीएमडब्ल्यू, मिनी और बीएमडब्ल्यू मोटरराड को एक छत के नीचे लाकर पसंद की शक्ति को मजबूत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- BMW M2 xDrive Turbo Edition की बुकिंग स्टार्ट: 3.7 सेकंड में 0-100 KMPH का तूफान! सुपर-स्पोर्ट्स कार में क्या है खास
ये भी पढ़ें
Tesla Roadster: इंडिया में भी शुरू हो गई Elon Musk की उड़ने वाली कार की Bookings, कितने वेरिएंट्स में कब से मिलेगी?
AXOR Agera Launch: अब हाई स्पीड पर मिलेगी बेजोड़ सुरक्षा, फुल फेस के साथ क्या है इसकी Price!
मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?
SMK Agnar Revv Helmet Launched: ट्रिपल सेफ्टी और एडवांस्ड वेंटिलेशन के साथ कितनी है Price













Leave a Reply