BMW M2 xDrive Turbo Edition की बुकिंग स्टार्ट: 3.7 सेकंड में 0-100 KMPH का तूफान! सुपर-स्पोर्ट्स कार में क्या है खास

BMW M2 xDrive Turbo Edition
BMW M2 xDrive Turbo Edition PC- BMW India

BMW M2 xDrive Turbo Edition के लिए मेकर ने बुकिंग को शुरू कर दिया है। इस कार में कौन सी खूबियों को दिया गया है। कब इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें कितना ताकतवर Engine मिलेगा। किस प्राइज पर इसे बुक करवाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

BMW M2 xDrive Turbo Edition की बुकिंग शुरू

BMW M2 xDrive Turbo Edition के लिए मेकर ने ऑफिशियली बुकिंग को शुरू कर दिया है। यह कार 1973 की BMW 2002 Turbo को ट्रिब्‍यूट देने के लिए बनाई गई है। जिसकी काफी कम यूनिट्स को ही सेल के लिए ऑफर किया जाएगा।

कितना ताकतवर Engine

मेकर इस कार को काफी ताकतवर इंजन के साथ ऑफर करेगी। इसमें 3.0 लीटर वाला इनलाइन 6 सिलेंडर इंजन मिलेगा जो इस कार को 480 हॉर्स पावर देगी। इस इंजन से कार को 0-100 KMPH की स्‍पीड से चलाने में सिर्फ 3.7 सेकंड का समय लगेगा। इसकी टॉप स्‍पीड भी 250 KMPH होगी जिसको ऑप्‍शनल M ड्राइवर पैकेज के साथ 285 KMPH तक किया जा सकता है।

कैसी होंगी खूबियां

बीएमडब्‍ल्‍यू इस कार को सिर्फ Alpine White कलर ऑप्‍शन में लाएगी। जिसमें BMW M2 xDrive Turbo Edition की बैजिंग भी देखने को मिलेगी। इसमें M कार्बन बकेट सीट, M अल्‍कान्‍तारा स्‍टेयरिंग व्‍हील, कार्बन फाइबर फिनिश के साथ इंटीरियर ट्रिम, 19/20 इंच गोल्‍ड ब्रॉन्‍ज एम परफॉर्मेंस फोर्ज्‍ड व्‍हील जैसी खूबियों के साथ इस कार को लाया जाएगा।

कैसी थी BMW 2002 Turbo

बीएमडब्‍ल्‍यू के इस लेजेंडरी एडिशन को 1973 में तब लॉन्‍च किया गया था, जब दुनिया में तेल संकट चल रहा था। उस टाइम पर यह कार गैस टर्बोचार्जर का यूज करती थी, जो परफॉर्मेंस कारों के लिए एक स्‍टैंडर्ड को सेट करने का काम कर रही थी। इस कार में 2.0 लीटर का इंजन लगा था, जिससे 170 हॉर्स पावर मिलती थी। यह कार आसानी से 211 किलोमीटर की स्‍पीड से चल सकती थी। 0-100 KMPH की स्‍पीड पकड़ने में इसे सिर्फ 7 सेकंड का टाइम लगता था। जो अपने समय के हिसाब से काफी तेज कारों में से एक थी।

यह भी पढ़ें- आ गई नई BMW 3 Series, पेट्रोल-EV के साथ 2027 में मिलेगी Hybrid टेक्‍नोलॉजी