2027 Kawasaki Z1100: दमदार इंजन के साथ लॉन्च; जानिए होश उड़ा देने वाली Price!

kawasaki Z 1100
kawasaki Z 1100 PC- autotechbiz.in

2027 Kawasaki Z1100 दमदार इंजन के साथ लॉन्च हो गई है। इसमें कैसी खूबियों को दिया गया है। किस Price पर Launch किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2027 Kawasaki Z1100 Launch हुई

इंडियन मार्केट में कावासाकी ने नई सुपरबाइक जेड 1100 को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस बाइक को नेकेड स्‍टाइल के साथ ऑफर किया है। जिसमें कई शानदार फीचर्स और ताकतवर इंजन को दिया है।

क्‍या हुए बदलाव

2027 वर्जन वाली कावासाकी जेड 1100 बाइक के हैंडलबार में बदलाव किया गया है। अब इसे आगे से चौड़ा और ज्‍यादा आगे की ओर पोजिशन किया गया है। इस तरह से राइडर को हैंडलिंग आसान, हल्‍की और तेज महसूस होती है। इसके साथ ही ज्‍यादा अच्‍छी परफॉर्मेंस के लिए बाइक की ईसीयू को भी अपडेट किया गया है।

हकितना ताकतवर Engine

कावासाकी जेड 1100 में मेकर ने 1099 सीसी का लिक्‍विड कूल्‍ड इनलाइन 4 इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 136 बीएचपी पावर के साथ 113 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल जाता है। इसमें 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स को दिया है। साथ में असिस्‍ट और स्लिपर क्‍लच भी दिया गया है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस सुपरबाइक को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया है। इसमें ट्यूबलर डायमंड फ्रेम, शोवा एसएफएफ बीपी इनवर्टिड फ्रंट फोर्क, हॉरिजोन्‍टल बैक लिंक रियर सस्‍पेंशन, आगे और पीछे डिस्‍क ब्रेक, 5 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, स्‍मार्टफोन कनेक्‍टिविटी, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, राइडिंग मोड्स, कॉर्नरिंग एबीएस और Abony Black/ Matellic Carbon Grey जैसे कलर को दिया गया है।

कितनी रखी Price

इंडिया में इस बाइक को खरीदने के लिए 12.79 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज तय की गई है।

किनसे मिलेगी चुनौती

कावासाकी की 2027 जेड 1100 सुपर बाइक को इंडियन मार्केट में Honda CB 1000 Hornet SP से सीधे तौर पर चुनौती मिलेगी। लेकिन होंडा की बाइक की प्राइज थोड़ी ज्‍यादा है और करीब दोनों बाइक्‍स की प्राइज में 50 हजार रुपये का अंतर आ जाता है।

पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
इंजन प्रकार (Engine) 1099cc, लिक्विड-कूल्ड, इनलाइन 4-सिलेंडर
अधिकतम पावर (Power) 136 bhp
अधिकतम टॉर्क (Torque) 113 Nm
गियरबॉक्स व क्लच 6-स्पीड गियरबॉक्स (असिस्ट एंड स्लिपर क्लच के साथ)
हैंडलिंग व ECU बदलाव • नया चौड़ा व आगे की ओर सेट हैंडलबार (हल्की व तेज हैंडलिंग)
• बेहतर परफॉर्मेंस के लिए अपडेटेड ECU
सस्पेंशन व फ्रेम • ट्यूबलर डायमंड फ्रेम
• शोवा SFF-BP इनवर्टेड फ्रंट फोर्क
• हॉरिजॉन्टल बैक-लिंक रियर सस्पेंशन
सेफ्टी व ब्रेक आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, कॉर्नरिंग ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल
कंसोल व टेक्नोलॉजी 5-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, क्रूज़ कंट्रोल, राइडिंग मोड्स
कलर ऑप्शन Ebony Black / Metallic Carbon Grey
एक्स-शोरूम कीमत ₹ 12.79 लाख
मुख्य प्रतिद्वंद्वी Honda CB 1000 Hornet SP (कीमत में लगभग ₹50,000 का अंतर)

यह भी पढ़ें – 2026 Kawasaki Ninja 300 Launch: क्या वाकई कुछ बदला है या सिर्फ नया रंग? खरीदने से पहले सच जान लीजिए