Maruti Ertiga को खरीदना अब October 2026 में कितना महंगा हुआ है। मेकर ने किन वेरिएंट्स की प्राइज बढ़ाई है। अब इसे किस प्राइज पर ऑफर किया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Ertiga हुई महंगी
मारुति ने फेस्टिव सीजन में ही अपनी 7 सीटर MPV की प्राइज को बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि इस एमपीवी की प्राइज को मेकर ने तुरंत बढ़ाया है।
कितनी हुई महंगी
मारुति की इस एमपीवी की प्राइज में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो चुकी है। लेकिन 10 हजार रुपये सभी वेरिएंट्स में नहीं बढ़ाए गए हैं। इसके सिर्फ 2 ही वेरिएंट्स को अब महंगा किया गया है, बाकी सभी वेरिएंट्स की प्राइज में कोई चेंज नहीं किया गया है।
किन वेरिएंट्स को किया महंगा
मेकर ने इस एमपीवी के ZXI+ Petrol के मैनुअल और एटी वेरिएंट्स की प्राइज को ही 10 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है। बाकी सभी वेरिएंट्स की प्राइज वही है।
अब कितनी हुई प्राइज
दो वेरिएंट्स को महंगा करने के बाद भी मारुति अर्टिगा की एक्स शोरूम प्राइज 8.90 लाख रुपये से ही शुरू हो रही है। लेकिन इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज अब 13.14 लाख रुपये हो गई है।
अब तक कितनी बार महंगी हुई
इस फाइनेंशियल ईयर में ही मारुति ने इस एमपीवी की प्राइज में तीसरी बार बढ़ोतरी की है। इसके पहले सितंबर में प्राइज बढ़ाए गए थे। इसके पहले अप्रैल और जून 2026 भी इस एमपीवी के अलग अलग वेरिएंट्स की प्राइज में अलग अलग बढ़ोतरी की गई थी।
किनसे मिलती है चुनौती
इंडियन मार्केट में अर्टिगा को सब 4 मीटर 7 सीटर एमपीवी की तरह लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसे सीधे सीधे Renault Triber, Nissan Gravite से चुनौती मिलती है। लेकिन सब 4 मीटर से बड़ी Kia Carens भी इसके लिए परेशानी बनती है।
यह भी पढ़ें- Toyota Innova और Kia Carens को पछाड़कर नंबर-1 MPV कैसे बनी Maruti Ertiga? August 2026 में कितनी थी डिमांड
ये भी पढ़ें
Delhi NCR के ड्राइवर्स के लिए बड़ी चेतावनी! 1 November से गैर-BS6 वाहनों की एंट्री बंद; जानिए किन गाड़ियों को मिलेगी छूट?
Mahindra XUV 7XO: इस एसयूवी को खरीदना हुआ अब महंगा! घर लाने से पहले चेक कर लें नई Price List
Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?
Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े













Leave a Reply