MPV Sale in August 2026: पिछले महीने में कौन सी 7 सीटर एमपीवी की सबसे ज्यादा डिमांड रही। Top-3 में कौन सी गाड़ी को जगह मिली है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Ertiga
मारुति इंडियन मार्केट में सब 4 मीटर कैटेगरी में 7 सीटर एमपीवी Maruti Ertiga को लाती है। यह एमपीवी सालों से इंडियंस की पसंद बनी हुई है। इस वजह से पिछले महीने भी इसकी 18516 यूनिट्स को खरीदा गया है। August 2025 में यह संख्या 18445 यूनिट्स की थी।
Toyota Innova
मिड साइज एमपीवी सेगमेंट में टोयोटा की इनोवा की तूती बोलती है। मेकर ने इस एमपीवी की 8963 यूनिट्स की सेल पिछले महीने में की है। इससे पहले 2025 के अगस्त में इसकी 9304 यूनिट्स की सेल हुई थी।
Kia Carens Clavis
किआ भी 7 सीटर एमपीवी सेगमेंट में कैरेंस क्लाविस को लाती है। इस एमपीवी को फीचर्स और इंजन ऑप्शंस की वजह से काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। पिछले महीने की सेल की बात करें तो इसकी 6093 यूनिट्स की सेल इंडिया में हुई है। इस तरह से यह Top-3 MPVs की लिस्ट में शामिल हुई है।
Maruti XL6
मारुति की एक्सएल6 को 6 सीटर एमपीवी की तरह लाया जाता है। इस एमपीवी की पेट्रोल और सीएनजी दोनों में डिमांड रहती है। पिछले महीने इसकी 3293 यूनिट्स की सेल हुई है। वहीं पिछले साल अगस्त में ही 2973 यूनिट्स को खरीदा गया था।
Toyota Rumion
टोयोटा 7 सीटर सब 4 मीटर एमपीवी सेगमेंट में रुमियन को भी ऑफर करती है। मेकर की इस एमपीवी की पिछले महीने में 2396 यूनिट्स को खरीदा गया है। वहीं पिछले साल अगस्त में यह संख्या सिर्फ 68 यूनिट्स की थी।
Renault Triber और Nissan Gravite की कितनी यूनिट्स हुईं सेल
Top-5 के अलावा इंडिया में दो और बजट एमपीवी ट्राइबर और ग्रेवाइट को भी ऑफर किया जाता है। रेनो की ट्राइबर की पिछले महीने 1536 और निसान की ग्रेवाइट को 1440 लोगों ने खरीदा है।
| रैंक | मॉडल का नाम | August 2026 (Units) | August 2025 (Units) |
|---|---|---|---|
| 1 | Maruti Ertiga | 18,516 | 18,445 |
| 2 | Toyota Innova | 8,963 | 9,304 |
| 3 | Kia Carens Clavis | 6,093 | – |
| 4 | Maruti XL6 | 3,293 | 2,973 |
| 5 | Toyota Rumion | 2,396 | 68 |
| 6 | Renault Triber | 1,536 | – |
| 7 | Nissan Gravite | 1,440 | – |
