Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?

mahindra bolero boss
mahindra bolero boss Edition PC- Mahindra

Mahindra Bolero Bold Edition इंडिया में फेस्टिव सीजन में Launch हो गया है। इसमें कौन से अपडेट दिए हैं। अब इसकी क्‍या Price रखी है। कौन से नए Features इसमें दिए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Bolero Bold Edition Launch हुआ

महिंद्रा ने इंडियन मार्केट में अपनी एसयूवी बोलेरो क्‍लासिक के बोल्‍ड एडिशन को फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्‍च कर दिया है। इस एडिशन को महिंद्रा ने एक्‍सेसरीज पैक के तौर पर मार्केट में ऑफर किया है। इससे पहले भी 2025 में इस एसयूवी को बोल्‍ड एडिशन के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्‍च किया जा चुका है।

क्‍या किया ऑफर

बोल्‍ड एडिशन में मेकर ने Bronze रंग के साथ फ्रंट ग्रिल, फॉग लैंप के आस पास की जगह, ओआरवीएम, 15 इंच अलॉय व्‍हील, साइड क्‍लैडिंग पर इसके इंसर्ट्स को दिया है। साथ में रिवर्स पार्किंग कैमरा को गाइडलाइन के साथ भी ऑफर कर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें बॉडी ऑन फ्रेम स्‍ट्रक्‍चर, नई बोल्‍ड ग्रिल, फ्रंट फॉग लैंप, डायमंड कट अलॉय व्‍हील्‍स, 17.8 सेमी टचस्‍क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, स्‍टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्‍स, लेदरेट अपहोल्‍स्‍ट्री, राइडफ्लो जैसे फीचर्स (Bolero Neo features) दिए हैं।

कितना ताकतवर Engine

महिंद्रा अपनी बोलेरो क्‍लासिक में mHAWK 75 इंजन को ही दिया है जिससे 75 बीएचपी और 210 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसके साथ 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स ही मिलेगा। यह एसयूवी सिर्फ रियर व्‍हील ड्राइव के साथ ऑफर की गई है।

कितनी रखी Price

मेकर ने इस एसयूवी के बोल्‍ड एडिशन को एक्‍सेसरीज के तौर पर लॉन्‍च किया है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 8.57 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 9.99 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO ZNG: अब बुकिंग शुरू हुई! शोरूम या ऑनलाइन- कहां होगी बुक?