Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?

Mahindra Scorpio N One Edition
Mahindra Scorpio N One Edition PC- Social Media

खबर की मुख्‍य बातें

महिंद्रा लाएगी स्‍कॉर्पियो एन का नया एडिशन।
लॉन्‍च से पहले डीलरशिप पर दिखाई दिया।
वन एडिशन नाम से लॉन्‍च किया जा सकता है।

Mahindra Scorpio N का जल्‍द ही One Edition Launch होने वाला है। इसके पहले इसे देखा गया है। इससे कौन सी डिटेल्‍स मिली हैं। कब इसे लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Scorpio N का One Edition होगा Launch

महिंद्रा इंडिया में सबसे बड़ी एसयूवी मेकर है, जो कई कैटेगरी में एसयूवी को ऑफर करती है। महिंद्रा अपनी मिड साइज एसयूवी स्‍कॉर्पियो एन के नए एडिशन के तौर पर वन एडिशन को लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है।

लॉन्‍च से पहले हुआ रिवील

लॉन्‍च से पहले ही स्‍कॉर्पियो एन के नए एडिशन की डिटेल्‍स रिवील हो गई हैं। इस एडिशन की एसयूवी को एक डीलरशिप के यार्ड में खड़ा देखा गया है। जहां से इसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं।

कितना है अलग

स्‍कॉर्पियो एन के वन एडिशन को सामान्‍य एसयूवी के मुकाबले थोड़े अलग कॉस्‍मैटिक अपडेट दिए गए हैं। इसमें वन एडिशन की बैजिंग के अलावा री डिजाइन की गई ग्रिल, वाइन रेड कलर को शामिल किया गया है। वहीं इंटीरियर में भी डैशबोर्ड, डोर और सीट्स पर रेड वाइन कलर का यूज किया गया है।

कैसे हैं Features

मेकर ने इस एडिशन में पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, मल्‍टीफंक्‍शन स्‍टेयरिंग व्‍हील, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 540 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS जैसे फीचर्स को दिया जा सकता है।

कितना ताकतवर Engine

महिंद्रा की स्‍कॉर्पियो एन में जो इंजन ऑप्‍शंस दिए जाते हैं, उनको ही वन एडिशन में भी ऑफर किया जा सकता है। जिसें 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर टबो डीजन इंजन शामिल हैं। इनके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन दिए जा सकते हैं। साथ में 4 व्‍हील ड्राइव को भी ऑफर किया जा सकता है।

कब होगी Launch

जिस तरह से इस एडिशन को डीलर के यार्ड में देखा गया है, उससे तो लग रहा है कि महिंद्रा इसे काफी जल्‍द लॉन्‍च कर सकती है। हालांकि अभी महिंद्रा की ओर से इस एडिशन को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल नहीं दी गई है।

कितनी होगी Price

महिंद्रा स्‍कॉर्पियो एन को इंडियन मार्केट में 13.69 लाख रुपये से लेकर 25.49 लाख रुपये के बीच ऑफर किया जाता है। साथ में इस एसयूवी को पहले से ही Carbon Edition में भी ऑफर किया जाता है। अब जब इसके वन एडिशन को लॉन्‍च किया जाएगा तो इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज इसके स्‍टैंडर्ड वेरिएंट्स के मुकाबले थोड़ी ज्‍यादा हो सकती है।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो एन को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। जिसमें इसका मुकाबला MG Hector, Tata Safari जैसी एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?