Mahindra XUV 3XO ZNG के लिए ऑफिशियली Booking Start हो गई है। मेकर की इस एसयूवी को बुक करने के लिए कितने रुपये कहां और कैसे देने होंगे। इसमें कितना ताकतवर Engine मिल रहा है। कैसे Features दिए हैं। इसकी क्या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra XUV 3XO ZNG के लिए शुरू हो गई Booking
महिंद्रा ने अपनी सबसे नई सीएनजी एसयूवी XUV 3XO ZNG के लिए बुकिंग को शुरू कर दिया है। कुछ दिन पहले ही इस एसयूवी को सीएनजी के साथ इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया है।
कहां से होगी बुकिंग
महिंद्रा की इस एसयूवी को शोरूम या ऑनलाइन दोनों ही तरह से बुक करवाया जा सकता है। इसके लिए किसी भी नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ऑफलाइन या महिंद्रा की वेबसाइट पर 21 हजार रुपये में ऑनलाइन बुकिंग करवाई जा सकती है।
कितना ताकतवर Engine
महिंद्रा की इस एसयूवी में वहीं 1.2 लीटर mStallion MPFI टर्बो इंजन दिया है। जिससे सीएनजी मोड में 114.5 पीएस पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इस एसयूवी को 0-60 KMPH की स्पीड 4.9 सेकंड और 0-100 KMPH की स्पीड से चलाने में 11.8 सेकंड का टाइम लगता है।
कितनी है माइलेज
महिंद्रा ने बताया है कि XUV 3XO के सीएनजी वर्जन को 1 किलोग्राम सीएनजी में 24.70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस एसयूवी में सीएनजी के सिंगल सिलेंडर की जगह डबल सिलेंडर देकर बूट स्पेस का अच्छी तरह से यूज करने की कोशिश की गई है।
| पैरामीटर (Parameter) | विवरण (Details) |
|---|---|
| बुकिंग विवरण (Booking) | ₹ 21,000 (ऑनलाइन वेबसाइट पर या नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप पर) |
| इंजन प्रकार (Engine) | 1.2-लीटर mStallion MPFI टर्बो |
| पावर (CNG Mode) | 114.5 PS |
| टॉर्क (CNG Mode) | 200 Nm |
| एक्सीलरेशन (0-60 / 0-100 KMPH) | 0-60 KMPH: 4.9 सेकंड | 0-100 KMPH: 11.8 सेकंड |
| माइलेज (Fuel Efficiency) | 24.70 किमी/किग्रा |
| सिलेंडर तकनीक (Tank Setup) | डबल/ट्विन सिलेंडर तकनीक (बेहतर बूट स्पेस प्रबंधन) |
कैसे हैं Features
मेकर ने इस एसयूवी में भी कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया है। इसमें 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, चारों डिस्क ब्रेक, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, डैशबोर्ड पर सीएनजी बटन, क्रूज कंट्रोल, 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, रियर व्यू कैमरा, रियर वाइपर, LED DRL, LED हेडलैंप, LED कनेक्टिड टेललैंप, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्ल्टि सीट, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
| श्रेणी (Category) | विवरण (Features & Rivals) |
|---|---|
| सुरक्षा (Safety) | 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, चारों डिस्क ब्रेक, रियर व्यू कैमरा, रियर वाइपर |
| इंटीरियर व फीचर्स | सनरूफ, 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, डैशबोर्ड पर dedicated CNG बटन, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्लिट सीट |
| एक्सटीरियर | LED DRL, LED हेडलैंप, LED कनेक्टेड टेललैंप |
| मुख्य प्रतिद्वंद्वी (Competitors) | Maruti Brezza CNG, Tata Nexon CNG, Hyundai Venue CNG, Maruti Fronx CNG |
कितनी रखी Price
महिंद्रा ने इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को इंडिया में 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसमें 4 ट्रिम के ऑप्शंस दिए गए हैं। जिसमें बेस वेरिएंट MX Edge ZNG – 9.99 लाख रुपये, REVX Edge (O) ZNG – 10.79 लाख रुपये, AX5 ZNG – 11.19 लाख रुपये और REVX A ZNG – 12.27 लाख रुपये है।
| वेरिएंट (Variant) | एक्स-शोरूम कीमत (Ex-Showroom Price) |
|---|---|
| MX Edge ZNG (बेस वेरिएंट) | ₹ 9.99 लाख |
| REVX Edge (O) ZNG | ₹ 10.79 लाख |
| AX5 ZNG | ₹ 11.19 लाख |
| REVX A ZNG (टॉप वेरिएंट) | ₹ 12.27 लाख |
किनसे मिलेगी चुनौती
इंडिया में महिंद्रा की इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को Maruti Brezza CNG, Tata Nexon CNG, Hyundai Venue CNG, Maruti Fronx CNG जैसी एसयूवी से चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: इंजन, फीचर्स और प्राइज के मामले में कौन सी SUV ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें
Kia Sorento: Launch होते ही पहले महीने बेचीं 1739 यूनिट्स; जानिए फीचर्स और Price!
2027 Kawasaki Z1100: दमदार इंजन के साथ लॉन्च; जानिए होश उड़ा देने वाली Price!
लखनऊ के कार और बाइक लवर्स की हो गई बल्ले-बल्ले, Speed Motorwagen में उपलब्ध होंगी BMW, Mini और Motorrad की गाड़ियाँ
Tesla Roadster: इंडिया में भी शुरू हो गई Elon Musk की उड़ने वाली कार की Bookings, कितने वेरिएंट्स में कब से मिलेगी?













Leave a Reply