Compact SUVs की FY 27 के H1 की सेल्स रिपोर्ट आ चुकी है। Tata Punch ने किन किन एसयूवी को पीछे किया है। Top 5 में कौन शामिल हुआ है। किस एसयूवी की कितनी यूनिट्स की इस फाइनेंशियल ईयर के पहले 6 महीनों में सबसे ज्यादा डिमांड रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

PC- Tata Cars
पहले नंबर पर आई Tata Punch
टाटा की पंच एसयूवी को इंडियन कस्टमर्स ने अपना सबसे ज्यादा प्यार और भरोसा दिया है। इस एसयूवी की मौजूदा फाइनेंशियल ईयर के पहले 6 महीनों में 123287 यूनिट्स की सेल हुई है। यह एसयूवी टोटल सेल के मामले में ईयर ऑन ईयर बेसिस पर 68% की ग्रोथ के साथ पहले नंबर पर रही है।

PC – Tata
दूसरे नंबर पर Tata Nexon
कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ही टाटा की ओर से नेक्सन को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी पर भी पंच की तरह ही लोगों ने भरोसा जताया है। इसकी 111919 यूनिट्स को इस फाइनेंशियल ईयर के पहले 6 महीनों में खरीदा गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी सेल में 25% की ग्रोथ रही है।

PC – autotechbiz.in
तीसरे नंबर पर Maruti Fronx
मारुति की फ्रॉन्क्स को भी मार्केट में काफी पसंद किया जाता है। FY 27 के H1 में इस एसयूवी की 110135 यूनिट्स की सेल हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी सेल में 43% की ग्रोथ मिली है।

PC – autotechbiz.in
चौथे नंबर पर आई Maruti Brezza
मारुति ब्रेजा को भी मार्केट में काफी पंसद किया जाता है। कुछ टाइम पहले ही इसके फेसलिफ्ट को भी लॉन्च किया गया है। इस एसयूवी की H1 में 80516 यूनिट्स की सेल हुई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी सेल में 5% की मामूली गिरावट देखने को मिली है।

PC-Hyundai India
Top 5 में आई Hyundai Venue
हुंडई की वेन्यू भी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाती है। 2025 में ही इसको भी नई जेनरेशन के साथ लॉन्च किया जा चुका है। 68836 यूनिट्स की सेल के साथ इस एसयूवी की ईयर ऑन ईयर सेल में 38% की ग्रोथ मिली है।
यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: इंजन, फीचर्स और प्राइज के मामले में कौन सी SUV ने मारी बाजी
ये भी पढ़ें
Ursaa Hybrid: नया प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च; पल-पल की लोकेशन से लेकर सब कुछ होगा लाइव ट्रैक!
Tsuyo: EV कंपनी ने LvKON के साथ मिलाया हाथ; जानिए अब पावरट्रेन सेक्टर में क्या होगा नया?
Maruti Suzuki VICTORIS AURUM Edition: 1 साल का जश्न मनाने आया नया एडिशन, जानिए इस किट में क्या-क्या है खास?
BYD के प्रीमियम ब्रांड Denza के इंडिया डेब्यू की डेट हुई कंफर्म; अगले महीने होगी धमाकेदार एंट्री!













Leave a Reply