Tata Safari EV: टाटा कर सकती है प्रीमियम एसयूवी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को Launch; कब होने जा रही है एंट्री?

Tata Safari EV
Tata Safari EV PC - autotechbiz.in

खबर की मुख्‍य बातें

Tata Safari EV होगी Launch।
जनवरी से फरवरी के बीच आएगी।
मिल सकती है 600+ KM की रेंज।

Tata Safari EV को इंडियन मार्केट में काफी जल्‍द Launch किया जाएगा। मेकर इसे कब तक लाया जाएगा। इस एसयूवी में कैसी खूबियां मिल सकती हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Tata Safari EV होगी Launch?

टाटा ने अपनी प्रीमियम मिड साइज 7 सीटर एसयूवी सफारी के इलेक्‍ट्रिक वर्जन को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च करने की उल्‍टी गिनती को शुरू कर दिया है। लेकिन अभी इसके लॉन्‍च की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

हो रही है टेस्टिंग

मेकर अपनी इस नई ईवी के लॉन्‍च से पहले इसकी इंडियन कंडीशंस में टेस्‍टिंग कर रही है। इस दौरान एसयूवी को कई बार देखा जा चुका है। जिसमें इसे पूरी तरह से कैमोफ्लाज्‍ड किया गया था।

कितनी होगी Range

टाटा की इस एसयूवी में अब तक की सबसे ज्‍यादा बड़ी बैटरी को दिया जा सकता है। जिसमें कई ऑप्‍शंस भी मिल सकते हैं। जानकारी मिली है कि इसे 80 kWh या उससे भी बड़ी बैटरी को दिया जा सकता है। जिससे इसे 600+ किलोमीटर की रेंज आसानी से मिल पाएगी। इसमें मोटर के भी कई ऑप्‍शन मिल सकते हैं। जिससे इसकी पावर भी काफी ज्‍यादा होगी।

कैसे होंगे Features

टाटा सफारी ईवी में मेकर कई शानदार फीचर्स को ऑफर कर सकती है। इसके साथ ही इसमें बूस्‍ट मोड और क्रॉल मोड जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। एसयूवी के ICE वर्जन की तरह ही इसमें भी कई फीचर्स मिलेंगे, जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, एलईडी लाइट सेटअप, कनेक्‍टिड लाइट, कनेक्‍टिड टेल लाइट, डार्क थीम जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

कब होगी लॉन्‍च?

मेकर ने अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। लेकिन माना जा रहा है कि इस एसयूवी को जनवरी या फरवरी 2027 तक इंडियन मार्केट में ऑफर किया जा सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि इसे पहले पेश किया जाए और Auto Expo 2027 में इसकी प्राइज की अनाउंसमेंट कर दी जाए।

किनसे होगा मुकाबला

इंडियन मार्केट में इस एसयूवी को इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में 7 सीटर के ऑप्‍शन के साथ लाया जाएगा। ऐसे में इसको सीधे सीधे MG Hector Tomahawk EV, Mahindra XEV 9S जैसी इलेक्‍ट्रिक एसयूवी से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Compact SUVs: Tata Punch का जलवा बरकरार, FY 27 के H1 में Top-5 गाड़ियों ने कैसा किया प्रदर्शन