Upcoming Cars: इस साल को खत्म होने में अभी 2 महीने बचे हैं। लेकिन इन 2 महीनों में कौन सी 3 Electric Cars Launch हो सकती हैं। कौन सी कंपनी किस सेगमेंट में किस ईवी को ला सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Upcoming Cars in 2026
2026 को खत्म होने में अभी 2 महीने बाकी हैं, लेकिन कई कार कंपनियां तेजी से अपने नए मॉडल्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। खबर है कि इस साल के खत्म होने से पहले इंडियन मार्केट में 3 नई इलेक्ट्रिक कारों को लॉन्च किया जा सकता है।
Honda 0 Alpha
होंडा कार्स की ओर से इंडियन मार्केट में जीरो एल्फा कार को लॉन्च करने की तैयारी जोर शोर से हो रही है। इस कार को मिड साइज इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए मेकर ने 2 December 2026 का दिन तय किया हुआ है। इस दिन इस ईवी को मार्केट में ऑफर कर दिया जाएगा।
Tata Safari EV
टाटा कार्स की ओर से सफारी को मिड साइज 7 सीटर एसयूवी की तरह ऑफर किया जाता है। अब इस एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को भी इंडियन मार्केट में लाने की तैयारी हो चुकी है। मेकर दिसंबर में ही इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का डेब्यू कर सकती है। लेकिन इसको February 2027 में Bharat Mobility 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।
Hyundai HE1i
हुंडई भी इस साल के आखिर में अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाने जा रही है। इस एसयूवी के डेब्यू को लेकर हुंडई पहले ही कह चुकी है कि 2026 के आखिर तक इसे ऑफर कर दिया जाएगा। इसको कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जा सकता है। संभवत: यह Hyundai Venue का इलेक्ट्रिक वर्जन हो सकता है।
टेस्टिंग के दौरान देखी जा चुकी हैं एसयूवी
ऊपर बताई गई तीनों इलेक्ट्रिक एसयूवी की मेकर्स टेस्टिंग कर रहे हैं। जिनको कई बार सड़कों पर टेस्ट करते हुए देखा जा चुका है। इनमें से होंडा की जीरो एल्फा एसयूवी को तो ऑफिशियली इंडिया में टेस्टिंग के राजस्थान के प्लांट से रवाना किया गया था।
यह भी पढ़ें- सिर्फ 36 घंटे में ही Mercedes को मिल गए 650 से ज्यादा Electric GLC के ऑर्डर, November में होगी Launch
ये भी पढ़ें
Hyundai Bayon कल हो जाएगी Launch, कीमत से उठ जाएगा पर्दा, होगी Maruti से लेकर Tata को टेंशन
Ursaa Hybrid: नया प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च; पल-पल की लोकेशन से लेकर सब कुछ होगा लाइव ट्रैक!
Compact SUVs: Tata Punch का जलवा बरकरार, FY 27 के H1 में Top-5 गाड़ियों ने कैसा किया प्रदर्शन
Tsuyo: EV कंपनी ने LvKON के साथ मिलाया हाथ; जानिए अब पावरट्रेन सेक्टर में क्या होगा नया?













Leave a Reply