Electric Scooter: 1 लाख से कम में मिल जाते हैं ये शानदार ऑप्‍शंस, 150 KM तक मिल जाती है Range

Electric Scooters Under 1 Lakh Rs
Electric Scooters Under 1 Lakh Rs PC- autotechbiz.in

Electric Scooter: इंडिया में कई मेकर्स इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर्स ऑफर कर रहे हैं। 1 लाख से कम में इस Festive Season में कौन से स्‍कूटर को खरीदा जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Zelio Legender Plus
Zelio Legender Plus
PC- autotechbiz.in

Zelio Legender+ Premium Electric Scooter

जेलियो मार्केट में लेजेंडर प्‍लस प्रीमियम इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को ऑफर कर रही है। यह स्‍कूटर 65 हजार रुपये की प्राइज में भी मिल सकता है। इसमें LED लाइट्स, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट कंसोल, चार्जिंग पोर्ट, एंटी थेफ्ट अलार्म, सेंट्रल लॉक, की-लैस स्‍टार्ट के साथ आरामदायक सीट भी मिलती है। इसकी टॉप स्‍पीड 25 KMPH तक है और एक बार चार्ज होने के बाद इसको 150 KM तक की Range मिल जाती है।

Ather Konarc First Ride
Ather Konarc First Ride
PC- autotechbiz.in

Ather Konarc S

एथर ने सितंबर 2026 में ही कोनार्क इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को लॉन्‍च किया है। इस स्‍कूटर के सबसे सस्‍ते वेरिएंट S को भी 1 लाख रुपये से कम में खरीदा जा सकता है। इसकी दिल्‍ली में एक्‍स शोरूम प्राइज 80 हजार रुपये है। इसमें 2.1 KWh की बैटरी मिलती है, जो इसको 100 KM की रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 70 KMPH तक है। इस स्‍कूटर के साइड पैनल्‍स को मेकर ने मेटल का बनाया है, जिससे मजबूती ज्‍यादा मिलती है।

OLA S1Z
OLA S1Z
PC- autotechbiz.in

Ola S1 Z

ओला भी 1 लाख रुपये से कम प्राइज में एस1 जेड को ऑफर करती है। इस स्‍कूटर की एक्‍स शोरूम प्राइज भी 80 हजार रुपये है। जिसमें 3.1 KWh की बैटरी मिल जाती है, जो इसको 179 KM की IDC रेंज दे सकती है। इसकी टॉप स्‍पीड 70 KMPH तक जाती है।

bajaj chetak scooter
bajaj chetak scooter
PC- autotechbiz.in

Bajaj Chetak 2501

बजाज भी 1 लाख रुपये से कम प्राइज में चेतक के 2501 वेरिएंट को ऑफर करती है। यह स्‍कूटर 95 हजार रुपये में खरीदा जा सकता है। इसमें भी LED लाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट पैनल, राइडिंग मोड्स, सिंगल सीट, हब माउंट मोटर मिल जाती है। इसकी टॉप स्‍पीड 60 KMPH तक जाती है। एक बार चार्ज होने के बाद इसको 113 KM तक की Range मिल सकती है। बजाज भी चेतक को मेटल बॉडी के साथ ऑफर करती है।

Vida VX2 Scooter
Vida VX2 Scooter
PC – Vida

Vida VX2

हीरो मोटोकॉर्प इलेक्‍ट्रिक 2 व्‍हीलर ब्रॉन्‍ड के तौर पर विदा को ऑफर करती है। इसके वीएक्‍स2 स्‍कूटर के Go 2.2 वेरिएंट को खरीदकर लाते हैं तो इसके लिए सिर्फ 80 हजार रुपये देने होंगे। जिसमें आपको 93 KM की रेंज मिल जाएगी। साथ में इसकी टॉप स्‍पीड 70 KMPH तक जाएगी। इस स्‍कूटर में मेकर रिमूवेबल बैटरी को देती है, जिसको स्‍कूटर से निकालकर घर या ऑफिस कहीं पर भी चार्ज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Upcoming Cars: इस साल के अंत तक आ रही हैं 3 धमाकेदार Electric Cars; जानिए कौन-सी कंपनियां कर रही हैं बड़ी तैयारी?

Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।