HomeAutomobilesसिर्फ 36 घंटे में ही Mercedes को मिल गए 650 से ज्‍यादा...

सिर्फ 36 घंटे में ही Mercedes को मिल गए 650 से ज्‍यादा Electric GLC के ऑर्डर, November में होगी Launch

Mercedes Benz इंडिया में Electric SUV सेगमेंट में नई Mercedes GLC Electric Launch करेगी। इसके पहले 36 घंटों में इसे कितने लोगों ने बुक करवाया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mercedes Benz इंडिया में Electric SUV सेगमेंट में नई Mercedes GLC Electric Launch करेगी। इसके पहले 36 घंटों में इसे कितने लोगों ने बुक करवाया है। इसे कब लाया जाएगा। क्‍या खूबियां एसयूवी में होंगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes GLC Electric Launch होगी

इंडिया में मर्सिडीज एक और इलेक्‍ट्रिक एसयूवी जीएलसी को लॉन्‍च करने वाली है। लेकिन लॉन्‍च से पहले ही इसने बाकी मेकर्स को बड़ी परेशानी में डाल दिया है।

कितनी हुई बुकिंग

मेकर ने इस एसयूवी के लॉन्‍च से पहले प्री बुकिंग को शुरू किया था। प्री बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 36 घंटों में ही इस एसयूवी को 650 से ज्‍यादा कस्‍टमर्स ने बुक कर लिया है।

मिलेगी ताकतवर बैटरी और मोटर

मेकर इस एसयूवी को इंटरनेशनल मार्केट में 94 KWh की बैटरी के साथ लाती है। जो इसे 715 किलोमीटर की WLTP रेंज दे सकती है। इसमें ड्यूल मोटर के साथ AWD का ऑप्‍शन भी मिलता है, जिससे इस एसयूवी को 490 हॉर्स पावर और 800 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल जाता है। 2.5 टन की इस एसयूवी को 0 से 100 KMPH की स्‍पीड से चलाने के लिए 4.3 सेकंड का समय लगता है। यह एसयूवी 330 kW डीसी फास्‍ट चार्जर से 10 मिनट में इतनी चार्ज हो जाती है जिससे 300 किलोमीटर की रेंज मिल जाती है। इसी कन्‍फिगरेशन के साथ इसे इंडिया में भी ऑफर किया जा सकता है।

मिलेंगे शानदार Features

मर्सिडीज बेंज जीएलसी में कई शानदार फीचर्स दिए जाएंगे। इसमें इलूमिनेटिड फ्रंट ग्रिल, स्‍टार शेप में LED DRLs, प्रोजेक्‍टर एलईडी हेडलैंप, 21 इंच अलॉय व्‍हील, फ्लश डोर हैंडल, LED टेल लैंप, इलूमिनेटिड मर्सिडीज लोगो, 39.1 इंच की MBUX हाइपरस्‍क्रीन, बिल्‍ट-इन एआई असिस्‍टेंट, फाइव सीट कनफिगरेशन, एंबिएंट लाइट, फ्रंट वेंटिलेटिड और मसाज सीट्स के साथ कई और भी फीचर्स इसमें मिलेंगे।

कब हो रही Launch?

इंडिया में इस एसयूवी को ऑफिशियली 4 November 2026 को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इसके पहले इस एसयूवी के लिए मेकर प्री बुकिंग भी शुरू कर सकती है।

कितनी होगी Price

वैसे तो लॉन्‍च के टाइम ही इसकी प्राइजिंग की डिटेल मिलेगी। लेकिन माना जा रहा है कि इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को मर्सिडीज की ओर से 80 से 90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज के आस पास लॉन्‍च किया जा सकता है। लॉन्‍च के बाद इसको इंडियन मार्केट में BMW iX3 LWB से चुनौती मिलेगी, जिसको 2027 में लॉन्‍च किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Ethanol मिक्स E20 Petrol से भी क्यों नहीं खराब होंगे Mercedes Benz के इंजन? क्यों 100% सेफ हैं कारें

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular