Hyundai Bayon Vs Maruti Grand Vitara: Engine, Features और Price के मामले में कौन-सी SUV है आपके लिए बेस्ट?

Hyundai Bayon Vs Maruti Grand Vitara (1)
Hyundai Bayon Vs Maruti Grand Vitara PC- autotechbiz.in

Hyundai Bayon Vs Maruti Grand Vitara: हुंडई ने मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में नई एसयूवी बेयोन लॉन्‍च कर दी है। इसको मारुति की ग्रैंड विटारा से भी मुकाबला करना होगा। ऐसे में Engine, Features और Price में कौन सी एसयूवी आपके लिए बेस्‍ट होगी? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai Bayon Vs Maruti Grand Vitara Engine

हुंडई ने बेयोन एसयूवी में 1.5 लीटर का MPi पेट्रोल इंजन ही दिया है। इस इंजन से एसयूवी को 115 पीएस पावर के साथ 143.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल रहा है। इस इंजन के साथ एसयूवी को 6 स्‍पीड मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन दिए गए हैं।

वहीं Maruti Grand Vitara में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 75.8 किलोवाट पावर के साथ 139 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ में 5 स्‍पीड मैनुअल और 6 स्‍पीड AT ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन मिलते हैं।

Hyundai Bayon Vs Maruti Grand Vitara Features

हुंडई बेयोन में LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, शॉर्क फिन एंटीना, कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले, वर्टिकल एसी वेंट, वायरलेस चार्जर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, ऑटो एसी, रियर एसी वेंट, 6 एयरबैग, सराउंड व्यू मॉनिटर, ब्लाइंड-स्पॉट व्यू मॉनिटर, हिल-स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, रोल ओवर सेंसर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) – हाईलाइन, आपातकालीन स्टॉप सिग्नल, बर्गलर अलार्म, हेडलैंप एस्कॉर्ट फ़ंक्शन, इलेक्ट्रॉनिक स्‍टेबिलिटी कंट्रोल, 3-पॉइंट सीटबेल्ट और सीटबेल्ट रिमाइंडर, सेंट्रल लॉक सिस्‍टम, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, Level-2 ADAS, 3 रडार, 12 पार्किंग सेंसर के साथ कई और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं।

वहीं मारुति ग्रैंड विटारा में LED लाइट्स, LED DRLs, ऑटो हेडलैंप, LED टेल लैंप, फॉलो मी होम हेडलैंप, शॉर्क फिन एंटीना, एंबिएंट लाइट, 7 इंच TFT इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, PM 2.5 एयर प्‍यूरीफायर, वायरलेस चार्जर, 9 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, यूएसबी चार्जर, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्‍टार्ट/स्‍टॉप, रियर एसी वेंट, ऑटो एसी, 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, टीपीएमएस, ईएसपी, एबीएस, ईबीडी, ब्रेक असिस्‍ट, हिल होल्‍ड असिस्‍ट, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज के साथ कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Bayon Vs Maruti Grand Vitara Price

हुंडई बेयोन की एक्‍स शोरूम प्राइज 10 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज को 18.15 लाख रुपये रखा गया है।

वहीं मारुति ग्रैंड विटारा की एक्‍स शोरूम प्राइज 10.77 लाख रुपये से शुरू होती है। इस एसयूवी के टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम प्राइज 19.77 लाख रुपये तक है।

यह भी पढ़ें- Hyundai Bayon Launch: बेयोन के आते ही कांपीं बाकी SUVs; Victoris से लेकर Tekton तक की क्यों बढ़ गई मुश्किल?