Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: आ गई सेल की डेट, जानें कब से शुरू होगी दीवाली सेल और किस प्रोडक्ट पर कितनी मिलेगी छूट

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 का आगाज 28 अक्टूबर से होने जा रहा है।
Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 का आगाज 28 अक्टूबर से होने जा रहा है।

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026: फेस्टिव सीजन में अगर आप नया स्मार्टफोन या कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए फ्लिपकार्ट की नई सेल काम की हो सकती है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 की घोषणा कर दी है। यह सेल आगामी 28 अक्टूबर से शुरू होगी।

ऐसे में जिन ग्राहकों को कंपनी की Big Billion Days सेल में खरीदारी करने का मौका नहीं मिला, वे इस नई सेल में अलग-अलग प्रोडक्ट्स पर मिलने वाले ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।

फ्लिपकार्ट की इस सेल में स्मार्टफोन के अलावा लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और स्मार्टवॉच समेत कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर छूट मिलने की उम्मीद है। कंपनी ने सेल के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है, जहां कुछ ऑफर्स और उन डिवाइस के नाम सामने आए हैं, जिन्हें डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकेगा।

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 के बैंक ऑफर्स

फ्लिपकार्ट की आगामी दिवाली सेल में SBI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर SBI क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा।

इसके अलावा, ग्राहकों के लिए 2 लाख रुपये तक का क्रेडिट और नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध होगा। वहीं, Flipkart Pay Later से भुगतान करने पर 1,000 रुपये तक की छूट मिल सकती है।

बैंक ऑफर्स के अलावा कंपनी स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सीधे कीमत में कटौती और एक्सचेंज ऑफर भी देगी। हालांकि, अलग-अलग प्रोडक्ट पर मिलने वाली छूट और ऑफर्स की पूरी जानकारी सेल शुरू होने पर ही सामने आएगी।

iPhone 17 समेत इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगी छूट

Flipkart Big Bang Diwali Sale 2026 में कई स्मार्टफोन्स को डिस्काउंटेड प्राइस पर खरीदने का मौका मिलेगा। इनमें Apple iPhone 17 भी शामिल है। इसके अलावा, ग्राहक Samsung Galaxy S25 FE, Oppo K14x 5G, Vivo T5 Lite, Poco X8 Power, HMD Vibe 2 5G और Realme P4 Power 5G पर मिलने वाले ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।

सेल में कुछ अन्य स्मार्टफोन भी कम कीमत पर उपलब्ध हो सकते हैं। इनमें Motorola Edge 70 Pro, Nothing Phone (4a), Moto G37 Power, Ai+ Nova 2 Power 5G और Ai+ Nova 2 Neo शामिल हैं।

स्मार्टफोन के अलावा, ग्राहक Boltt Ace स्मार्टवॉच पर भी डिस्काउंट की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, इन सभी डिवाइस की फाइनल सेल कीमत और अलग-अलग ऑफर्स की जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।