Jeep Compass Diesel AT: जीप ने अपनी एसयूवी कम्पास के डीजल ऑटोमैटिक वर्जन को Launch कर दिया है। इसे किस Price पर ऑफर किया गया है। इसमें कैसी खूबियों को दिया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Jeep Compass Diesel AT Launch हुई
अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप ने इंडियन मार्केट में अपनी एसयूवी कम्पास के डीजल इंजन को ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च कर दिया है। जीप की इस मिड साइज एसयूवी के एंट्री लेवल ट्रिम में ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल गया है।
कैसे हैं Features
मेकर ने इस एसयूवी को एक ऑप्शनल एक्सेसरीज पैक भी दिया है। जिसमें एक्सटीरियर हिस्से के लिए स्वोश डेकल, मड फ्लेप्स मिल रहे हैं। इसके अलावा इसमें और कोई चेंज नहीं हुआ है। एसयूवी में 17 इंच अलॉय व्हील्स, इंटीग्रेटिड टर्न इंडीकेटर्स के साथ ब्लैक ORVM, फ्रंट ग्रिल में क्रोम इंसर्ट्स को भी दिया है। इंटीरियर में डैशबोर्ड और डोर पैड पर फैब्रिक को दिया है। ऑप्शनल एक्सेसरीज में एंबिएंट लाइट, डैशकैम को भी ऑफर किया जा रहा है। एसयूवी में वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, 8.4 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम भी मिलते हैं।
कितना ताकतवर Engine
जीप की ओर से कम्पास एसयूवी में 2.0 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 171 बीएचपी पावर के साथ 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क भी मिलता है। इस एसयूवी में 9 स्पीड AT गियरबॉक्स दिया गया है।
कितना है Price
जीप कम्पास के डीजल इंजन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है। इसको 21.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया गया है। जो इसे एसयूवी का सबसे सस्ता वेरिएंट भी बनाता है। लॉन्च के बाद इस ट्रांसमिशन के साथ एसयूवी की डिलीवरी को November 2026 के दूसरे हफ्ते से शुरू कर दिया जाएगा।
किनसे होगा मुकाबला
इंडियन मार्केट में जीप कम्पास को मिड साइज 5 सीटर एसयूवी की तरह ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को Tata Harrier, MG Hector, Hyundai Creta, Kia Seltos, Mahindra XUV 7XO जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।
यह भी पढ़ें- Jeep Rubicon के इस दुर्लभ एडिशन की मची ऐसी लूट, पलक झपकते ही बिक गईं सारी यूनिट्स!
ये भी पढ़ें
Tata Motors और Amazon: दोनों ने मिलाया हाथ, 3,000 EV Trucks की होगी डिलीवरी; जानिए क्या है पूरा प्लान?
TVS Motor की EICMA में वापसी: यूरोप के लिए पेश करेगी नए मॉडल, इटली में बिक्री 110% बढ़ी
BMW Group India: BMW की भारत में सबसे बड़ी सर्विस वर्कशॉप मुंबई में शुरू, जानें क्या हैं इसकी खासियतें
Hyundai Bayon के बेस से लेकर Top वेरिएंट तक की क्या है Price? पढ़ें पूरी कीमत की लिस्ट!












Leave a Reply