TataMotors और Amazon के बीच बड़ी साझेदारी हुई है। जिसके बाद अब अमेजन अपने बेड़े में टाटा मोटर्स के ट्रक्स का उपयोग करेगी। दोनों कंपनियों के बीच कितने ट्रक की डील हुई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Motors और Amazon के बीच बड़ी डील
टाटा मोटर्स और अमेजॉन के बीच बड़ी डील हो गई है। जिसके बाद अब अमेजन अपने फ्लीट में टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक ट्रक का उपयोग करेगी। इन ट्रक्स का उपयोग अमेजॉन सामान को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने के लिए करेगी।
कितने ट्रक मिलेंगे
इस साझेदारी के बाद टाटा मोटर्स की ओर से अमेजन को 3 हजार ट्रक मिलेंगे। इन 3 हजार ट्रक की डिलीवरी की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें से पहले चरण में टाटा मोटर्स ने अमेजन को दिल्ली में 20 ट्रक की डिलीवरी की है।

PC- autotechbiz.in
केंद्रीय मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
टाटा मोटर्स और अमेजन के बीच हुई साझेदारी के बाद दिल्ली में इन ट्रक्स को केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर टाटा मोटर्स और अमेजन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
बड़ा है लक्ष्य
भारत में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के तौर पर अमेजन को हर रोज ऑर्डर मिलते हैं। जिनको एक शहर से दूसरे शहर तक पहुंचाना होता है। इसी के लिए अमेजन ने टाटा मोटर्स के साथ साझेदारी की है। जिसके बाद कंपनियों का लक्ष्य नेशनल हाइवे 48 के जरिए दिल्ली-बेंगलुरू-चेन्नई के करीब 2800 किलोमीटर लंबे फ्रेट कॉरिडोर पर इलेक्ट्रिक ट्रकों के उपयोग को बढ़ाना है।
टाटा ने दिए Ultra E.7 ट्रक
टाटा मोटर्स की ओर से अमेजन को अल्ट्रा ई.7 ट्रक की डिलीवरी की गई है। इस ट्रक को इंटीग्रेटिड ई-एक्सल पर तैयार किया गया है। इस ट्रक में टाटा की ओर से 96 kWh की LFP बैटरी दी जाती है। जो 130 से 180 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती है। इस बैटरी को डीसी फास्ट चार्जर से 1.5 से 2 घंटे में ही चार्ज किया जा सकता है। इसमें दी गई मोटर से 240 किलोवाट पावर और 950 न्यूटन मीटर तक का टॉर्क मिल सकता है।
कैसी हैं खूबियां
मेकर ने इस ट्रक में 17.5 इंच रेडियल ट्यूबलैस टायर, 14 फुट की डेक लैंथ को दिया है। इस ट्रक में ऑप्शनल एसी भी मिलता है। जिससे यह ट्रक ई-कॉमर्स, कोरियर-पार्सल, FMCG, रिटेल डिस्ट्रिब्यूशन, कोल्ड चेन जैसे कामों के लिए बेहद उपयुक्त विकल्प बन जाता है।
यह भी पढ़ें- Tata Motors ने उतारा नया Intra V40 CNG पिकअप; जानें इसकी लोडिंग क्षमता
ये भी पढ़ें
TVS Motor की EICMA में वापसी: यूरोप के लिए पेश करेगी नए मॉडल, इटली में बिक्री 110% बढ़ी
BMW Group India: BMW की भारत में सबसे बड़ी सर्विस वर्कशॉप मुंबई में शुरू, जानें क्या हैं इसकी खासियतें
Jeep Compass Diesel AT: अब डीजल ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ और भी सस्ती हुई; जानिए कितनी रखी गई है नई Price?
Hyundai Bayon के बेस से लेकर Top वेरिएंट तक की क्या है Price? पढ़ें पूरी कीमत की लिस्ट!












Leave a Reply