Tata Intra V40 Pickup इंडियन मार्केट में Launch हो गया है। इस छोटे कमर्शियल व्हीकल को कौन सी खूबियों के साथ लाया गया है। मेकर ने इसे खासतौर पर किस सेगमेंट के लिए बनाया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ गया Tata Intra V40 Pickup
टाटा ने इंडियन मार्केट में ऑफिशियली इंट्रा वी40 पिकअप को लॉन्च किया है। इस पिकअप को खासतौर पर छोटे कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में इसलिए लाया गया है, जिससे लास्ट माइल कनेक्टिविटी को और अच्छा किया जा सके।
मिलती हैं कार जैसी खूबी
मेकर ने इस पिकअप को कार जैसी खूबियों के साथ ऑफर किया है। इसके फ्रंट पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसके साथ वॉक थ्रू केबिन, रिमोट मॉनिटरिंग, प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसी खूबियों को इसमें दिया गया है।
उठाएगा ज्यादा वजन
टाटा इंट्रा वी40 पिकअप को इस तरह से बनाया गया है जिससे यह 1525 किलोग्राम तक के वजन को आसानी से उठा सकता है। इस वजन के साथ इसमें 9.7 फुट लोड बॉडी को दिया है, जो बड़े सामान को भी ले जा सकती है।
मिलेगा ताकवर इंजन
टाटा की ओर से इस पिकअप को 1.2 लीटर के Bi-Fuel पेट्रोल और सीएनजी इंजन के साथ लॉन्च किया गया है। जिससे इसको 58 बीएचपी की पावर के साथ 106 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस पिकअप में 110 लीटर का सीएनजी टैंक मिलता है, जो बिना किसी परेशानी शहर में एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंच सकता है।
बायो फ्यूल रेंज को किया मजबूत
टाटा मोटर्स कमर्शियल के वाइस प्रेसिडेंट और बिज़नेस हेड, पिनाकी हलदर इस मौके पर बताया कि लास्ट-माइल कार्गो ट्रांसपोर्ट में ऑप्शनल फ्यूल की ओर बदलाव तेज़ी से हो रहा है, जिसकी मुख्य वजह कम ऑपरेटिंग लागत और ज़्यादा फ्लेक्सिबिलिटी की जरूरत है। टाटा मोटर्स इस बदलाव में सबसे आगे है, और इसका पूरा ध्यान छोटे CV और पिकअप सेगमेंट में सबसे मज़बूत और सबसे व्यापक वैकल्पिक ईंधन पोर्टफोलियो बनाने पर है। बिलकुल नए Intra V40 के साथ, हम अपनी बायो-फ्यूल रेंज को और मजबूत करते हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













1 Comment