खबर की मुख्य बातें
| HMD ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन HMD Rise लॉन्च किया है। | |
| यह फोन 4GB रैम, 64GB स्टोरेज, 5,000mAh बैटरी और 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करने वाले Indus AI असिस्टेंट के साथ आता है। |
बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए HMD ने भारतीय बाजार में अपना नया फोन HMD Rise पेश कर दिया है। कंपनी का यह स्मार्टफोन किफायती कीमत के साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। फोन की खासियत इसमें मिलने वाला Indus AI और Sarvam AI असिस्टेंट है।
कंपनी के मुताबिक, इसका AI असिस्टेंट 22 भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। साथ ही यूजर्स का डेटा भारत में ही स्टोर किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बिक्री ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Flipkart पर की जाएगी।
HMD Rise की कीमत और सेल डेट
HMD Rise को भारत में 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 9,999 रुपये रखी गई है। फोन की बिक्री 2 दिसंबर से Flipkart पर शुरू होगी। कलर ऑप्शन की बात करें तो ग्राहक इसे Indigo Silver, Midnight Gold और Emerald Gold रंगों में खरीद सकेंगे।
HMD Rise के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
HMD Rise में 6.5 इंच की डिस्प्ले दी गई है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलता है। स्मार्टफोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसके अलावा स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी मौजूद है, जिसकी मदद से 128GB तक का मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसके साथ LED फ्लैश भी मिलता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया है।
5000mAh बैटरी और Android 16 Go
HMD Rise में पावर बैकअप के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी फोन के रिटेल बॉक्स में चार्जर भी उपलब्ध करा रही है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 Go ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा।
कंपनी ने इस फोन के लिए 2 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने का वादा किया है। ये अपडेट हर क्वार्टर यानी तीन महीने में जारी किए जाएंगे। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G नेटवर्क सपोर्ट, USB Type-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।
किन यूजर्स के लिए है HMD Rise?
HMD ने Rise को खासतौर पर बेसिक जरूरतों को पूरा करने वाले यूजर्स के लिए तैयार किया है। इस फोन पर WhatsApp चलाने, YouTube वीडियो देखने, कॉलिंग और सामान्य इंटरनेट ब्राउजिंग जैसे काम किए जा सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह स्मार्टफोन गेमिंग या हेवी टास्किंग के लिए नहीं बनाया गया है। यानी कम बजट में सामान्य इस्तेमाल के लिए नया फोन तलाश रहे ग्राहकों को ध्यान में रखकर इसे पेश किया गया है।
ये भी पढ़ें
Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च: 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, कीमत जानें
Vivo X500 Series: 2.30 लाख रुपये तक हो सकती है कीमत, जानें तीनों मॉडल में क्या फीचर्स मिल सकते हैं
Vivo X500 सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च: 200MP कैमरा और 8000mAh बैटरी के साथ आएगा Pro Max मॉडल, डिटेल्स जानें
Honor 700 Series Launch: तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च, 9000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ मिलेगा रियर डिस्प्ले












Leave a Reply