HomeAutomobiles2026 Kawasaki Ninja 300 Launch: क्या वाकई कुछ बदला है या सिर्फ...

2026 Kawasaki Ninja 300 Launch: क्या वाकई कुछ बदला है या सिर्फ नया रंग? खरीदने से पहले सच जान लीजिए

2026 Kawasaki Ninja 300 Launch हो गई है। इसके 2026 अवतार में क्‍या चेंज हुए हैं। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

2026 Kawasaki Ninja 300 इंडियन मार्केट में Launch हो गई है। मेकर ने इसके 2026 अवतार में क्‍या चेंज किए हैं। इसे किस Price पर लॉन्‍च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

2026 Kawasaki Ninja 300 लॉन्‍च

कावासाकी ने एंट्री लेवल बाइक निंजा 300 के 2026 वेरिएंट को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस बाइक को सिर्फ नए कलर स्‍कीम के साथ ही लाया गया है, किसी भी तरह का मैकेनिकल चेंज नहीं हुआ है।

2 कलर्स के ऑप्‍शंस मिले

मेकर ने इस बाइक को लाइम ग्रीन और कैंडी लाइम ग्रीन कलर्स के साथ ही ऑफर किया है। जो इसके पारंपरिक कलर्स हैं।

ताकतवर है इंजन

कावासाकी निंजा 200 के 2026 वर्जन को वही पुराना 296 सीसी वाला पैरलल ट्विन इंजन दिया है जो लिक्‍विड कूल्‍ड के साथ आता है। इस इंजन से बाइक को 11 हजार आरपीएम पर 39 पीएस की पावर और 10 हजार आरपीएम पर 26.1 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसमें असिस्‍ट और स्ल्पिर क्‍लच भी दिया है और इसको 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स के साथ ऑफर किया गया है।

मिलते हैं शानदार फीचर्स

मेकर ने इस बाइक को एबीएस के साथ फ्रंट और रियर में पेटल डिस्‍क ब्रेक, टेलीस्‍कोपिक और मोनोशॉक सस्‍पेंशन, बड़ी विंडस्‍क्रीन, ड्यूल एलईडी प्रोजेक्‍टर हेडलाइट, सेमी डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 17 लीटर फ्यूल टैंक, 785 एमएम सीट हाइट, 140 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस को ही दिया है।

कितनी है Price

कावासाकी की 2026 निंजा 300 को 3.17 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है। जीएसटी 2.0 के लागू होने के बाद सिंतबर में इसकी प्राइज में जो गिरावट आई थी, उसके बाद से अब तक इसके प्राइज में कोई चेंज नहीं हुआ है।

इनसे मिलती है चुनौती

इंडियन मार्केट में 300 सीसी सेगमेंट का बाजार अभी थोड़ा छोटा है। लेकिन फिर भी TVS Apache RTR 310, BMW GS 310 जैसी बाइक्‍स के साथ इसे चुनौती मिलती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular