BMW G 310 RR के लिमिटेड एडिशन को इंडियन मार्केट में ऑफिशियली लॉन्च किया गया है। मेकर ने इसके लिमिटेड एडिशन की कितनी यूनिट्स डिलीवर करने के लिए कहा है। इसकी क्या प्राइज रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BMW G 310 RR का आया Limited Edition
बीएमडब्ल्यू ने अपनी सबसे सस्ती बाइक के लिमिटेड एडिशन को इंडिया में ऑफिशियली लॉन्च किया है। इस एडिशन की सबसे बड़ी बात यह है कि इसको काफी कम नंबर्स में ही बनाया जा रहा है।
कितना है खास
मेकर ने बताया है कि इसके लिमिटेड एडिशन (exclusive model) की सिर्फ 310 यूनिट्स (310 units) ही बनाई गई हैं। सभी यूनिट्स पर उनके सीरियल नंबर को भी डाला गया है। जिससे यह पता चल सके कि कौन सी बाइक किस नंबर पर बनी थी। इस नंबर को फ्यूल टैंक पर लगाया जाएगा।
क्यों लाई लिमिटेड एडिशन
BMW G 310 RR के लिमिटेड एडिशन को इसलिए लॉन्च किया है क्योंकि मेकर इस बाइक की 10 हजार यूनिट्स की सेल का जश्न मनाए।
क्या है खास
लिमिटेड एडिशन होने की वजह से इसमें कम्प्लीट डिकेल बॉडी किट लगाई है जिससे इसके लुक्स को और अग्रसिव बनाया जा सके। Track, Urban, Rain और Sport मोड्स के साथ इसे चलाने में मजा आता है। तो राइड बाय वायर, ड्यूल चैनल एबीएस, इलेक्ट्रोमोटिव थ्रोटल कंट्रोलर, स्टिफ सस्पेंशन, 5 इंच टीएफटी डिस्प्ले, इंफोटेनमेंट स्विच कंट्रोल, गोल्ड यूएसडी फॉर्क, एल्यूमिनियम स्विंग आर्म, मिशेलिन पायलट स्ट्रीट रेडियल टायर, फुल एलईडी लाइट्स, बड़ा ट्रांसपेरेंट वाइजर जैसे फीचर्स के साथ इसे काफी खास बाइक बनाया गया है।
मिलेगा वही इंजन
BMW G 310 RR वाले इंजन को ही लिमिटेड एडिशन में दिया गया है। इसमें 312 सीसी के वॉटर कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन को दिया है। जो इसे 25 किलोवाट पावर के साथ 27.3 न्यूटन मीटर का टॉर्क देता है।
कितनी है प्राइज
मेकर ने BMW G 310 RR बाइक के लिमिटेड एडिशन को सिर्फ 2.10 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। अब इसे डीलरशिप और ऑनलाइन दोनों तरह से बुक करवाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply