HomeAutomobilesBajaj Pulsar Classic का फुल मेकओवर तय—2026 में नए अवतार में होगी...

Bajaj Pulsar Classic का फुल मेकओवर तय—2026 में नए अवतार में होगी लॉन्च, TVS-Hero-Honda की बढ़ेगी टेंशन

Bajaj Pulsar Classic को पूरा मेकओवर मिलने वाला है। 2026 में किन चेंज के साथ इस बाइक को कब लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Bajaj Pulsar Classic जल्‍द ही इंडियन मार्केट में फुल मेकओवर के साथ लॉन्‍च हो सकती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि इस बाइक को पूरी तरह से चेंज कर लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें क्‍या चेंज हो सकते हैं, कब इसे लॉन्‍च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bajaj Pulsar Classic को मिलेगा चेंज ओवर

बजाज की पल्‍सर कई सालों से इंडियन मार्केट में लोगों की पसंद रही है। लेकिन अब इसे फुल मेकओवर मिलने वाला है। जिसके बाद यह पूरी तरह से बदल सकती है।

क्‍या है उम्‍मीद

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बजाज अपनी पल्‍सर क्‍लासिक को एक पूरी तरह से नए चेसिस पर ला सकती है। जिससे इसकी राइड क्‍वालिटी और बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा इसके इंजन में भी बदलाव की उम्‍मीद की जा सकती है। साथ में इस बाइक को और भी कनेक्‍टिड फीचर्स दिए जा सकते हैं।

20 साल से आ रही है Wolf Eye पल्‍सर

बजाज इंडियन मार्केट में वोल्‍फ आई वाले डिजाइन के साथ पल्‍सर क्‍लासिक को करीब 20 सालों से बेच रही है। 2026 में इसके 20 साल पूरे हो रहे हैं और इसी वजह से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे मेकओवर दिया जाएगा। इसके अलावा अगले ही साल पल्‍सर ब्रॉन्‍ड को इंडिया में 25 साल भी पूरे हो जाएंगे। जिस पर बजाज की ओर से जश्‍न भी मनाने की तैयारी की जा रही होगी।

सबसे पहले अपडेट होंगे ये मॉडल

बजाज पल्‍सर क्‍लासिक में 125, 150 और 220 सीसी सेगमेंट ऑफर करती है। लेकिन 125 और 150 वाले सेगमेंट में ही इसकी सबसे ज्‍यादा सेल होती है। इसलिए इस बात की उम्‍मीद ज्‍यादा है कि बजाज इन दोनों ही सेगमेंट में सबसे पहले चेंज करेगी।

कब तक होगी लॉन्‍च

अभी इसके लॉन्‍च को लेकर ज्‍यादा कहना जल्‍दबाजी भी हो सकती है। लेकिन बजाज अपनी इस बाइक को फुल मेकओवर के साथ 2026 के फेस्टिव सीजन तक लॉन्‍च कर सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular