Instagram Account Closed: लगभग हर कोई सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म जुड़ा है। जैसे, पिछले कुछ सालों में लोग इंस्टाग्राम (Instagram) पर काफी ज्यादा टाइम बिता रहे हैं।
इंस्टा एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जहां पर सेलिब्रेटी से लेकर लगभग हर कोई है। इस बीच क्या आप ये जानते हैं कि अगर कोई आपके इंस्टाग्राम को बंद करवाना चाहता है तो क्या वो ऐसा कर सकता है और इंस्टाग्राम इसको कैसे लेता है?
ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: कब जारी होगी 21वीं किस्त? पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल के किसानों को पहले ही मिल चुके हैं 2-2 हजार रुपये
Instagram पर होती है Report
Instagram की तरफ से यूजर्स को ये सुविधा दी गई है कि वो किसी भी अकाउंट द्वारा पोस्ट की गई चीजों को लेकर रिपोर्ट कर सकते हैं। पर इसका सीधा मतलब ये नहीं है कि आपकी ये रिपोर्ट किसी के भी Instagram अकाउंट को बंद करवा देगी।
Instagram कैसे देखता है इन रिपोर्ट को?
जब कोई यूजर किसी अकाउंट की पोस्ट, स्टोरी या अकाउंट को रिपोर्ट करता है, तो फिर Instagram हर रिपोर्ट को अपने ऑटोमैटिक सिस्टम और मॉडरेशन टीम के लिए जरिए उसकी जांच करता है।
ये भी पढ़ें:- Photo Fraud Alert: ये ठगी अलग है इससे जरा बचकर, एक क्लिक करेंगे और गंवा बैठेंगे जिंदगी भर की कमाई
Instagram ये देखता है कि क्या जो रिपोर्ट की गई है, ऐसा आपके अकाउंट पर है। क्या कोई ऐसा आपत्तिजनक, फेक या अफवाह फैलाने वाला कंटेंट आदि आपके Instagram अकाउंट पर है, जो Instagram की नीतियों का उल्लंघन करता है। अगर ऐसा पाया जाता है तो इंस्टाग्राम एक्शन लेत है।
क्या आपका Instagram अकाउंट हो सकता है बंद?
अगर आपके Instagram अकाउंट पर कुछ गलत नहीं पाया जाता है, तो आपको डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि झूठी रिपोर्ट या बिना किसी कारण के आपके Instagram अकाउंट को न तो बंद किया जाता है और न ही इस पर कोई गलत असर पड़ता है।
Instagram अकाउंट हो जाए बंद, तो ऐसे करें अपील:-
स्टेप नंबर 1
आपका Instagram अकाउंट अगर सस्पेंड हो गया है या फिर डिसेबल हो गया है, तो आप इसके लिए अपील कर सकते हैं
इसके लिए लॉगिन पेज पर जाएं और फिर Learn More या Disagree with decision पर क्लिक करना है
ये भी पढ़ें:- Richest Youtuber: कैरी मिनाटी या भुवन बाम नहीं बल्कि, ये है भारत का सबसे अमीर यूट्यूबर
स्टेप नंबर 2
अब सामने एक फॉर्म आएगा जिसे भरें, इसमें पूछी गई सभी चीजें भर दें
फिर Instagram द्वारा आपकी अपील देखी जाती है और गलती से आपका Instagram अकाउंट बंद हुआ है, तो उसे फिर से चालू कर दिया जाता है
ये भी पढ़ें
घर पर पार्टी स्नैक्स का नया स्वाद: पेप्सिको इंडिया ने लॉन्च किए डोरिटोस लोडेड नाचोज-कुरकुरे मस्त भेल किट, जानें इनके बारे में
ध्यान दें: Lava के स्मार्टफोन 15 नवंबर से होंगे महंगे, जानें कितनी बढ़ने जा रही हैं कीमतें
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2027: 20वें संस्करण के लिए दूसरी सूची जारी, कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां होंगी शामिल
ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन













Leave a Reply