Bajaj Pulsar N250SS Launched: Google Mirroring और TFT कलर्ड डिस्प्ले के साथ आई बाइक; कैसा है इंजन और कितनी है Price!

Bajaj Pulsar N250ss
Bajaj Pulsar N250ss Launched PC - autotechbiz.in

Bajaj Pulsar N250SS Launched: बजाज ने नई एन250एसएस को लॉन्‍च किया है। इसमें कौन सी खूबियां दी हैं। कितना ताकतवर Engine दिया है। इसकी क्‍या Price रखी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Bajaj Pulsar N250SS Launched

बजाज ने र्क्‍वाटर लीटर इंजन सेगमेंट में नई बाइक पल्‍सर एन250एसएस को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने कुछ टाइम पहले डीलर्स को बाइक दिखाने के बाद अब इसकी प्राइज और स्‍पेसिफिकेशंस की अनाउंसमेंट कर दी है। बाइक के डिजाइन को नेकेड सेगमेंट में रखा गया है।

कितना ताकतवर Engine

मेकर ने इस बाइक को 4 वॉल्‍व वाला 249 सीसी इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 25 पीएस की पावर और 22 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जो एन250 के 24.5 पीएस और 21.5 न्‍यूटन मीटर से थोड़ा ज्‍यादा है। पल्‍सर एन250 में पहले 5 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलता था, लेकिन अब पल्‍सर एन250 एसएस में इसको भी अपडेट कर 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स कर दिया गया है।

कैसे हैं Features

बजाज पल्‍सर एन250 एसएस में इलेक्‍‍ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी, राइडिंग मोड्स, एबीएस, 5 इंच TFT डिस्‍प्‍ले, गूगल मैप मिररिंग, एडजस्‍टेबल लीवर, टाइप सी यूएसबी पोर्ट, हैजर्ड स्विच, पैनिक ब्रेक अलर्ट जैसे फीचर्स को दिया गया है। इस बाइक को Atlantic Blue, Brooklyn Black, Fiery Red Orange and Pearl Metallic White जैसे कलर ऑप्‍शन दिए गए हैं।

कितनी रखी Price

बजाज पल्‍सर एन 250 एसएस की एक्‍स शोरूम प्राइज 159406 रुपये दिल्‍ली रखी गई है। इसकी प्राइज स्‍टैंडर्ड पल्‍सर एन250 से 14 हजार रुपये तक ज्‍यादा रखी गई है।

किनसे मिलेगी चुनौती

बजाज की पल्‍सर एन250 एसएस को मार्केट में 250 सीसी बाइक सेगमेंट में लॉन्‍च किया गया है। इस सेगमेंट में इस बाइक को सीधे सीधे Hero Xtreme250R, Suzuki Gixxer 250, KTM Duke और TVS Apache जैसी बाइक्‍स से चुनौती मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Bajaj Pulsar NS400Z बनी मोस्‍ट फीचर लोडेड बाइक, सिर्फ 1.90 लाख से शुरू होती है Price