Toyota Fortuner Facelift काफी जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रही है। इसमें क्या चेंज हो सकते हैं। क्या इसे इंडियन मार्केट में भी ऑफर किया जा सकता है? इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Toyota Fortuner Facelift होगी Launch
ग्लोबल मार्केट में टोयोटा अपनी एसयूवी Fortuner के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। मेकर इसे अगले कुछ दिनों में ही ऑफर कर सकती है।
कहां से मिली जानकारी
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि साउथ अफ्रीका टोयोटा ने कार मैग में पब्लिश एक रिपोर्ट के जरिए इसके फेसलिफ्ट के लॉन्च की डेट की पुष्टि की है। जिसके बाद यह तय हो गया है कि मेकर जल्द ही एसयूवी के फेसलिफ्ट को लॉन्च कर देगी।
क्या होंगे चेंज
टोयोटा की एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में कई चेंज देखने को मिल सकते हैं। इस एसयूवी के फ्रंट और रियर सेक्शन के साथ ही इंटीरियर में भी बड़े बदलाव हो सकते हैं। जिसमें इसे Toyota Hilux Facelift से मिलता हुआ डिजाइन दिया जा सकता है।
मिल सकते हैं नए फीचर्स
Toyota Fortuner Facelift में मेकर कई नए फीचर्स को भी जोड़ सकती है। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, ADAS जैसे फीचर्स के साथ एसयूवी अपडेट हो सकती है।
मिलेगा ताकतवर Engine
टोयोटा इस एसयूवी में उसी 2.8 लीटर डीजल इंजन का ही उपयोग कर सकती है, जिसको अभी भी ऑफर किया जाता है। इसके साथ एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और 4X4 के ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
क्या आएगी इंडिया?
टोयोटा फॉर्च्यूनर को इंडियन मार्केट में भी ऑफर किया जाता है। अगर इसे ग्लोबल लेवल पर अपडेट किया जाता है, तो इस बात की उम्मीद भी बढ़ जाती है कि इसके फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में भी ऑफर किया जाएगा। लेकिन अभी तक इस पर टोयोटा की ओर से ऑफिशियली डिटेल नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें- 2026 Toyota Glanza Facelift Launch; पेट्रोल-CNG और AMT का ऐसा कॉम्बो देख उड़ जाएंगे होश, जानें क्या बदला
ये भी पढ़ें
Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?
Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े
Bajaj Pulsar N250SS Launched: Google Mirroring और TFT कलर्ड डिस्प्ले के साथ आई बाइक; कैसा है इंजन और कितनी है Price!
Hyundai Bayon: कितनी होगी सुरक्षित! Launch से पहले सामने आए एडवांस्ड Safety Features













Leave a Reply