HomeAutomobilesHybrid Car खरीदेंगे तो पछताएंगे नहीं—बेहतरीन माइलेज और लो रनिंग कॉस्ट के...

Hybrid Car खरीदेंगे तो पछताएंगे नहीं—बेहतरीन माइलेज और लो रनिंग कॉस्ट के साथ ये मॉडल्स हैं सबसे भरोसेमंद

Hybrid Cars इंडिया में अभी सभी मेकर्स ऑफर नहीं करते। लेकिन जो भी ऑफर करते हैं उनकी कारों की डिमांड काफी ज्‍यादा है। कौन सा मेकर कौन सी हाइब्रिड कार ऑफर कर रहे हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

Hybrid Cars को इंडिया में ज्‍यादा माइलेज जैसी कई वजहों से काफी पसंद किया जाता है। कौन सा मेकर इंडिया में किस कार को हाइब्रिड ऑप्‍शन के साथ ऑफर करता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Suzuki Victoris

मारुति इंडिया में विक्‍टोरिस को हाइब्रिड ऑप्‍शन के साथ भी ऑफर करती है। इस कार में Strong Hynrid वेरिएंट में टोटल पांच वेरिएंट आते हैं जिनमें VXi, ZXi, ZXi (O), ZXi + और ZXi + (O) हैं। मारुति इस बात का दावा करती है कि इस कार को हाइब्रिड के साथ चलाने पर एक लीटर पेट्रोल में 28.65 किलोमीटर की माइलेज मिल सकती है।

Maruti Grand Vitara/ Toyota Hyryder

मारुति ग्रैंड विटारा हो या टोयोटा की हाइराइडर इनको भी सेम प्‍लेटफॉर्म, सेम डायमेंशन और तकरीबन एक जैसे फीचर्स और डिजाइन के साथ Strong Hybrid के साथ लाया जाता है। इन दोनों ही एसयूवी में से ग्रैंड विटारा को पांच और हाइराइडर को 3 वेरिएंट्स में ऑफर किया जाता है। इन दोनों को एक लीटर पेट्रोल में 27.97 किलोमीटर तक की माइलेज के साथ चलाया जा सकता है।

Honda City Hyrbid

मारुति और टोयोटा के अलावा होंडा भी फिलहाल एक ही कार को हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर कर रही है। जिसे Honda City E:Hev नाम से जाना जाता है। इस को सिर्फ ZX वेरिएंट में ही खरीदा जा सकता है। मेकर का कहना है कि इसे एक लीटर पेट्रोल में 27.26 किलोमीटर का माइलेज मिल सकता है।

Toyota Innova Hycross/ Maruti Invicto

गैंड विटारा और हाईराइडर की तरह ही मारुति और टोयोटा एक और हाइब्रिड कार को बाजार में दो अलग नामों के साथ बेचते हैं। इनमें टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस और मारुति की इनविक्‍टो शामिल है। इन दोनों में से इनोवा हाईक्रॉस को चार और इनविक्‍टो को दो ही वेरिएंट के ऑप्‍शन मिलते हैं। मेकर का कहना है कि इस कार को एक लीटर पेट्रोल में 23.24 किलोमीटर की माइलेज मिल सकती है।

Toyota Camry

टोयोटा लग्‍जरी सेडान कार कैमरी को भी हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के साथ लाती है। इस कार के Elegent और Sprint Edition में इस टेक्‍नोलॉजी को दिया जा रहा है। जिससे इसे एक लीटर पेट्रोल में 25.49 किलोमीटर की माइलेज ली जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular