2026 में बदलेगी Sedan Car सेगमेंट की तस्वीर—Honda City, Slavia जैसी पॉपुलर कारें होंगी नए अवतार में लॉन्च

Mid Size Sedan Cars in India in 2025
Mid Size Sedan Cars in India in 2025 PC- autotechbiz.in

Sedan Car इंडिया में उस दौर की याद दिलाता है जब लोगों को अपनी कार में सिर्फ लग्‍जरी और आराम चाहिए होता था। साथ ही ऐसी कारें स्‍टेटस सिंबल भी थीं। उसी दौर को फिर से याद दिलवाने के लिए कई मेकर्स इस सेगमेंट में कारों को ऑफर करते हैं। 2026 में इस सेगमेंट की किन कारों को अपडेट देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda City 

होंडा सेडान कार सेगमेंट में 1998 से ही इंडिया में Honda City को ऑफर कर रही है। इस कार को अब 2026 में अपडेट दिया जाने वाला है। उम्‍मीद है कि यह अपडेट इस जेनरेशन का आखिरी अपडेट होगा क्‍योंकि इसके बाद जब भी इस कार को बदला जाएगा तब वह पूरी तरह से नई होगी। इस साल मिलने वाले अपडेट में इस कार को नए अलॉय व्‍हील्‍स, डिजाइन में कुछ चेंज, इंटीरियर और फीचर्स में अपडेट दिया जाएगा।

Skoda Slavia

स्‍कोडा भी सेडार कार सेगमेंट में स्‍लाविया को लाती है। इस कार को भी 20 जनवरी 2026 को अपडेट के साथ ऑफर किया जाएगा। जिसमें कई कॉस्‍मैटिक चेंज होंगे, लेकिन इंजन वही दिया जाएगा जो अभी मिलता है। कॉस्‍मैटिक चेंज में नई लाइट्स, फ्रंट और रियर के अलावा इंटीरियर में और ज्‍यादा प्रीमियम टच के साथ कुछ नए फीचर्स को भी दिया जाएगा।

Hyundai Verna

हुंडई ने भी 2023 में मिड साइज सेडान कार Hyundai Verna को फेसलिफ्ट के साथ लॉन्‍च किया था। लेकिन अब 2026 में भी इस कार को फिर से अपडेट किया जाएगा। जिसमें एक्‍सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में चेंज होंगे। अब यह पहले से ज्‍यादा शॉर्प डिजाइन के साथ अपडेट होगी। इसमें भी Hyundai Venue और Hyundai Creta की तरह कर्व्‍ड इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन और कई नए फीचर्स को दिया जाएगा।

Volkswagen Virtus

फॉक्‍सवैगन भी वर्टुस को अपडेट करेगी। 2026 में इस कार को भी इसलिए अपडेट किया जाएगा क्‍योंकि Skoda Slavia को भी इसी साल अपडेट किया जा रहा है। स्‍लाविया की तरह ही इसमें भी कॉस्‍मैटिक चेंज इंटीरियर से लेकर एक्‍सटीरियर में होंगे। इन दोनों में ही Level-2 ADAS को भी ऑफर किया जा सकता है।