HomeAutomobilesDucati Panigale V4 R भारत में लॉन्च—प्योर रेसिंग टेक्नोलॉजी, 330 kmph की...

Ducati Panigale V4 R भारत में लॉन्च—प्योर रेसिंग टेक्नोलॉजी, 330 kmph की टॉप स्पीड और कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Ducati Panigale V4 R को इंडियन मार्केट में लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इसमें प्‍योर रेसिंग टेक्‍नोलॉजी को दिया है। इस बाइक में किन खूबियों और इंजन को दिया है। क्‍या प्राइज है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Ducati Panigale V4 R इंडिया में उन लोगों के लिए ऑफर की जाती है, जिनको स्‍टाइल के साथ पावरफुल इंजन का कॉम्‍बिनेशन पसंद आता है। मेकर ने इस बाइक को अपडेट के साथ फिर से लॉन्‍च किया है। इसमें किस तरह की खूबियों को दिया जा रहा है। कितना पावरफुल इंजन दिया है। इसे किस प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हुई नई Ducati Panigale V4 R

Ducati Panigale V4 R को अपडेट के साथ इंडियन मार्केट में मेकर ने लॉन्‍च किया है। इस बाइक को रेसिंग और स्‍पोर्ट्स बाइक के डीएनए के साथ लॉन्‍च किया है।

कितना पावरफुल इंजन

मेकर ने इस बाइक को 998 सीसी का Desmosedici Stradale R इंजन दिया है। जो छठे गियर में 16500 आरपीएम तक पहुंच सकता है। जिससे इसे 218 हॉर्स पावर मिलती है। इसे बढ़ाकर 239 हॉर्स पावर तक भी किया जा सकता है। इस बाइक की टॉप स्‍पीड 330 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

मिलेंगे ये फीचर्स

मेकर ने इस बाइक को बनाने में कई जगह एल्‍यूमिनियम का यूज किया है जिससे इस बाइक का वजन पहले से कम हो गया है। इसमें नया और पहले से अपडेट फ्रंट डायनेमिक एयर इनटेक, 17 लीटर एल्‍यूमिनियम फ्यूल टैंक, लिथियम बैटरी, ब्रेम्‍बो ब्रेकिंग सिस्‍टम, पिराली टायर्स, कार्नरिंग एबीएस, कम्‍बाइंड ब्रेकिंग, रेस ब्रेक कंट्रोल, ट्रैक्‍शन कंट्रोल, स्‍लाइड कंट्रोल, व्‍हीली कंट्रोल, पावर लॉन्‍च, क्विक शिफ्टर, इंजन ब्रेक कंट्रोल, 6.9 इंच फुल टीएफटी डिस्‍प्‍ले, 5 राइडिंग मोड, फुल एलईडी लाइट्स और टर्न इंडीकेटर दिए हैं।

क्‍या है प्राइज

डुकाटी ने पेनिगेल वी4 आर बाइक को अपडेट के साथ बुकिंग के लिए खोल दिया है। इसकी एक्‍स शोरूम प्राइज 84.99 लाख रुपये रखी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular