Online Mobile Buying Tips: जब भी ई-कॉमर्स कंपनी कोई सेल शुरू करती है तो लोगों की इन सेलों पर नजर होती है, ताकि वे अपनी जरूरत की चीजें यहां से खरीद सकें।
यही नहीं, लोग स्मार्टफोन भी इन सेल से खूब खरीदते हैं। इसलिए अगर आपने भी कोई ऑनलाइन स्मार्टफोन ऑर्डर किया है या करने वाले हैं, तो कुछ बातों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें। वरना आपका नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें:- Aadhaar Mobile Number: क्या आपके आधार से लिंक है आपका मोबाइल नंबर? नहीं या बदलवाना है नंबर, तो ये रहा तरीका
इस बात को पहले जान लें
आप जब भी कोई स्मार्टफोन ऑनलाइन किसी भी ई-कॉमर्स कंपनी से मंगवाते हैं, तो ये लोग आपके स्मार्टफोन की कोई गारंटी या वारंटी आदि नहीं लेते हैं। अगर स्मार्टफोन में कोई कमी निकलती है, तो इसके लिए आपको स्मार्टफोन कंपनी के सर्विस सेंटर या कस्टमर केयर से संपर्क करना होता है।
वीडियो बनाएं, बिना देखें OTP न दें
जब आप ऑनलाइन स्मार्टफोन मंगवाते हैं, तो ई-कॉमर्स कंपनियां आपको ओपन बॉक्स डिलीवरी का ऑप्शन देती है।
इसमें आपको पहले अपने स्मार्टफोन को अच्छे से खोलकर चेक कर लेना है कि वो काम कर रहा है या नहीं, टूटा तो नहीं है या स्मार्टफोन का बॉक्स सील पैक है या नहीं आदि।
ये भी पढ़ें:- Delhi Pollution Mask: दिल्ली-NCR वाले पहन सकते हैं ये 5 तरह के मास्क, एयर प्यूरीफायर की तरह करेगा काम
अगर कोई भी दिक्कत है, तो डिलीवरी बॉय को ओटीपी न दें और स्मार्टफोन लेने से मना कर सकते हैं। पर अगर आप ऐसा नहीं करते हैं और स्मार्टफोन में कुछ दिक्कत निकलती है, तो वो आपको झेलनी पड़ती है।
ये भी पढ़ें
New Launch: HP ने भारत में लॉन्च किए OmniBook 5 और ProBook 4 G2iS लैपटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell 14S लैपटॉप भारत में लॉन्च: Intel Series 3 प्रोसेसर और 21 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा, जानें कीमत
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Diwali 2026: इस दिवाली खरीदना है नया स्मार्टफोन या टैबलेट? Ai+ के ये 8 डिवाइस हो सकते हैं अच्छा विकल्प, जानें कीमत और फीचर्स













Leave a Reply