Superbikes In India: India की 3 सबसे ज़बरदस्त Superbikes – Ducati, BMW, और Aprilia की मशीनें जो दौड़ती नहीं, उड़ती हैं!

superbikes in India
superbikes in India PC-autotechbiz.in

ऑटोमोबाइल न्‍यूज़ डेस्‍क, नई दिल्‍ली। इंडिया में भले ही लोग सस्‍ती बाइक्‍स की लाखों यूनिट्स को हर महीने खरीदते हैं। लेकिन बड़े और ताकतवर इंजन वाली बाइक्‍स को भी यहां पर खरीदा जाता है। कौन सी ऐसी 3 सुपर बाइक्‍स हैं जो इंडिया में सबसे तेज़ और ताकतवर (high-performance bikes in India) हैं। क्‍या इनमें Ducati, BMW और Apirilia की (Ducati vs BMW vs Aprilia superbike comparison) बाइक्‍स (Superbikes India) शामिल हैं? आइए पढ़ते हैं।

Aprilia RSV4 1100 Factory

इटालियन बाइक मेकर अप्रिलिया इंडियन मार्केट में Aprilia RSV4 1100 Factory सुपर बाइक को ऑफर करती है। इस बाइक को ट्रैक के अलावा नॉर्मल रोड पर भी चलाने के लिए बनाया गया है। इस बाइक में 1100 सीसी वी4 इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 220 बीएचपी और 125 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसकी प्राइज़ 31.26 लाख रुपये है।

BMW M 1000 RR

BMW की M 1000 RR बाइक सुपर बाइक मार्केट में जाना पहचाना नाम है। इस बाइक में 999 सीसी का इनलाइन फोर सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 209.1 बीएचपी और 113 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इस बाइक की टॉप स्‍पीड 314 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसकी प्राइज़ 55 लाख रुपये तक जाती है।

यह भी पढ़ें- कुछ कारों में Dual Exhaust System क्‍यों होता है? जानिए क्या देता है रफ्तार में बढ़त या सिर्फ दिखावा है सब!

Ducati Panigale V4 R

डुकाटी पानिगेल वी4 आर बाइक इंडिया में मौजूदा सुपर बाइक्‍स में सबसे ताकतवर बाइक (best superbikes in India) है। इसमें 998 सीसी वी4 इंजन मिलता है। इस इंजन से बाइक को 234 बीएचपी और 118 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। बाइक की टॉप स्‍पीड 318 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसकी प्राइज़ 69.99 लाख रुपये है।