HomeAutomobilesFASTag Annual Pass हो सकता है Diwali 2025 का शानदार तोहफा, क्‍या...

FASTag Annual Pass हो सकता है Diwali 2025 का शानदार तोहफा, क्‍या मिलेंगे फायदे

FASTag Annual Pass इस Diwali 2025 का शानदार तोहफा हो सकता है। कैसे इस तोहफे को आप अपने चाहने वालों को दे सकते हैं। इसके क्‍या फायदे मिलेंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

FASTag Annual Pass भले ही लोग अपनी कार के लिए यूज कर रहे हैं, लेकिन इस Diwali 2025 दूसरे गिफ्ट्स पर हजारों रुपये खर्च करने की जगह एनुअल पास जैसा शानदार तोहफा अपने चाहने वालों को दिया जा सकता है। इसके क्‍या फायदे मिलेंगे। रिपोर्ट में पढ़ें।

MoRTH ने बताया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने खुद इसकी जानकारी दी है कि आप चाहते हैं तो अपने खास लोगों के लिए इस दिवाली पर फास्‍टैग एनुअल पास का तोहफा दे सकते हैं।

क्‍या करना होगा

मंत्रालय ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि राजमार्गयात्रा ऐप के जरिए एनुअल पास तोहफे में दिया जा सकता है। ऐप पर ‘पास जोड़ें’ ऑप्‍शन पर क्लिक करके, यूजर उस व्यक्ति की कार का नंबर और कांटेक्‍ट डिटेल जोड़ सकते हैं जिसे वे फास्टैग एनुअल पास तोहफे में देना चाहते हैं। एक साधारण ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद, एनुअल पास उस वाहन से जुड़े फास्टैग पर एक्टिवेट हो जाएगा।

कितनी जगह चलता है एनुअल पास

फास्टैग एनुअल पास नेशनल हाइवे यूजर्स को एक सहज और किफायती यात्रा का ऑप्‍शन देता है। यह पूरे भारत में लगभग 1,150 टोल प्लाजा पर लागू है। जहां बिना परेशानी एनुअल पास सफर किया जा सकता है।

क्‍या हैं फायदे

फास्‍टैग यूजर्स को नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर चलते हुए बार बार रिचार्ज करने की जरुरत खत्‍म हो जाती है। इसके लिए राजमार्ग यात्रा एप और वेबसाइट पर जाकर खास लिंक के जरिए अपने फास्‍टैग में एनुअल पास को रिचार्ज किया जाता है। जिसके 2 घंटे के अंदर यह यह खुद एक्टिवेट हो जाता है। एक्टिव होने के बाद नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर आने वाले 200 टोल तक कोई अतिरिक्‍त चार्ज नहीं देना पड़ता है। इसकी अवधि भी 200 टोल या 1 साल जो भी पहले हो तक मान्‍य रहती है।

15 अगस्‍त को हुआ था लॉन्‍च

MoRTH ने फास्‍टैग एनुअल पास को इंडिया में 15 अगस्‍त 2025 को लॉन्‍च किया था। जिसके बाद से इसे लगातार खरीदा जा रहा है। एक बार खरीदने के बाद इसे इंडिया में 1150 के करीब टोल प्‍लाजा पर यूज किया जा रहा है।

25 लाख लोगों ने खरीदा

फास्‍टैग एनुअल पास के लॉन्‍च होने के सिर्फ दो ही महीनों में इसे 25 लाख लोगों ने खरीदा है। जिससे यह पता चल रहा है कि इंडिया में इस तरह के पास से लोग कितने ज्‍यादा फायदा लेना चाहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular