PM Kisan Yojana: क्या कल दिवाली के दिन जारी होगी 21वीं किस्त? यहां जानें किसान

22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? Photo:- Freepik
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है? Photo:- Freepik

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 21 Kist: लंबे समय से इस बात की चर्चा चल रही है कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त दिवाली से पहले जारी हो सकती है।

ऐसे में कल यानी 20 अक्टूबर 2025 को दिवाली मनाई जाएगी, तो क्या योजना से जुड़े किसानों को कल 21वीं किस्त का लाभ मिल सकता है? क्या सरकार कल ये किस्त जारी कर सकती है?

ये भी पढ़ें:- FASTag Annual Pass को 2 महीने में कितने लोगों ने खरीद लिया, क्यों हो रहा है यह इतना पॉपुलर और क्या हैं इसके फायदे?

क्या कल आएगी 21वीं किस्त?

दरअसल, पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 20 किस्त जारी हो चुकी हैं। बीती 2 अगस्त को 20वीं किस्त जारी की गई जिसका लाभ लगभग 9 करोड़ से अधिक किसानों को ये लाभ दिया गया।

ऐसे में इस बार बारी 21वीं किस्त की है जिसको लेकर कहा जा रहा था कि दिवाली से पहले 21वीं किस्त जारी हो सकती है। पर ऐसा अब नहीं लग रहा है, क्योंकि सरकार की तरफ से इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

सरकार द्वारा पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर किस्त से जुड़ी जानकारी दी जाती है, लेकिन अभी 21वीं किस्त कब जारी होगी। इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें:- Photo Fraud Alert: ये ठगी अलग है इससे जरा बचकर, एक क्लिक करेंगे और गंवा बैठेंगे जिंदगी भर की कमाई

इन किसानों को मिल चुकी है 21वीं किस्त

मोदी सरकार ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लगभग 27 लाख से अधिक पात्र किसानों को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त का लाभ दिया है। बीती 26 सितंबर को किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये दिए गए।

इन किसानों को इसलिए किस्त का लाभ पहले दिया गया, क्योंकि इन राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से काफी नुकसान हुआ।