HomeAutomobilesफाइनेंशियल ईयर 2025-2026: मारुति सुजुकी का निर्यात 34% बढ़ा, 4.47 लाख वाहनों...

फाइनेंशियल ईयर 2025-2026: मारुति सुजुकी का निर्यात 34% बढ़ा, 4.47 लाख वाहनों के निर्यात का बनाया रिकॉर्ड

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-2026 में कारों के निर्यात को 34 प्रतिशत तक बढ़ाया है।

FY 2025-2026 Maruti Suzuki: मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड कंपनी ने आज घोषणा की कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 4.47 लाख से अधिक वाहनों के निर्यात के साथ अब तक का अपना सर्वाधिक निर्यात स्तर हासिल किया है।

ये वित्त वर्ष 2024-25 की तुलना में 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि है। इस उपलब्धि के साथ, कंपनी को लगातार पांचवें साल* भारत के नंबर 1 पैसेंजर व्हीकल निर्यातक के रूप में अपनी स्थिति बनाए रखने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:- Jewar Airport: नोएडा एयरपोर्ट पर कार्गो हब बनेगा वैश्विक व्यापार का रास्ता, दुनिया तक पहुंचेंगे ‘मेड इन यूपी’ प्रोड्क्टस

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी के पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV), e-VITARA के निर्यात की शुरुआत हुई। अगस्त 2025 में कंपनी के हंसलपुर संयंत्र में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फ्लैग-ऑफ के बाद, इस बीईवी का निर्यात यूरोप और अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में शुरू किया गया।

विशेष रूप से, हंसलपुर संयंत्र e-VITARA के लिए वैश्विक उत्पादन केंद्र है। इस वर्ष के दौरान, मारुति सुज़ुकी ने ‘Across’ का निर्यात भी शुरू किया, जिसे भारतीय बाज़ार में VICTORIS के नाम से बेचा जाता है।

मारुति सुज़ुकी के पास अपने मजबूत 18 मॉडलों के निर्यात पोर्टफोलियो में सेडान, छोटी कारें, एसयूवी और एलसीवी का सशक्त मिश्रण है। अपने पावरट्रेन मिक्स में बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल को शामिल करने के साथ, कंपनी उभरते और विकसित दोनों प्रकार के बाज़ारों में विभिन्न ग्राहक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम हो रही है।

उपलब्धि पर बोले कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी की इस उपलब्धि पर मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ हिसाशी ताकेउचि ने कहा, “वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में, जहां व्यापारिक हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं, निर्यात किसी देश की आर्थिक मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। निर्यात को बढ़ावा देने का हमारा प्रयास राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के प्रति हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। 34 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ, 4.47 लाख वाहनों का निर्यात इस दिशा में हमारा जिम्मेदारी भरा योगदान है।”

ये भी पढ़ें:- Lava Bold N2 Lite Launched: कंपनी ने लॉन्च किया ये जबरदस्त स्मार्टफोन, जानें कीमत-फीचर्स जैसी जरूरी बातें 

उन्होंने आगे कहा, “100 से अधिक देशों में निर्यात और 18 मॉडलों के पोर्टफोलियो के साथ, जो भारत में सभी ओईएम में सबसे व्यापक है, हम विभिन्न बाजारों में विविध ग्राहक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। यह भौगोलिक विविधता कंपनी को बाज़ार के जोखिमों का प्रभावी प्रबंधन करने में भी सक्षम बना रही है। ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के विजन के अनुरूप, हम निर्यात में निरंतर प्रगति करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular