Hyundai ने लगाया इंडिया पर बड़ा दांव, PM Modi से मुलाकात के बाद कर दिया बड़ा एलान

hyundai meet pm modi
hyundai meet pm modi PC- Hyundai

Hyundai मोटर ग्रुप के एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन ईइसुन चुंग हाल में ही PM Modi से मिले हैं। इस दौरान क्‍या चर्चा हुई। इसके बाद हुंडई ने क्‍या एलान किया। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hyundai के एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन ने की PM Modi से मुलाकात

हुंडई ग्रुप के एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन ईइसुन चुंग ने हाल में ही पीएम मोदी से नई दिल्‍ली में मुकालात की है। इस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। मुलाकात के ठीक बाद हुंडई की ओर से भारत के लिए बड़ा एलान भी कर दिया गया है।

क्‍या हुआ एलान

हुंडई ग्रुप के एग्‍जीक्‍यूटिव चेयरमैन की पीएम मोदी से मुलाकात के बाद इंडिया में निवेश का बड़ा दांव चल दिया है। मेकर ने इंडिया में 2026 से 2032 के बीच 147277 करोड़ रुपये (1.55 बिलियन डॉलर) के निवेश का एलान कर दिया है। इसके साथ ही हुंडई का कहना है कि इंडिया उनके लिए एक अहम बाजार है। कंपनी यहां पर अपने निवेश को व्‍यवस्‍थित तरीके से आगे बढ़ाने के लिए एक अलग इनवेस्‍टमेंट यूनिट को बनाने की योजना पर काम कर रही है। जिससे भारत में निवेश से लेकर दूसरी कंपनियों के साथ साझेदारी और नेटवर्क बढ़ाने पर काम किया जाएगा।

कहां होगा बड़ा निवेश

हुंडई ने बताया है कि इंडिया में किए जा रहे निवेश का बड़ा हिस्‍सा प्रोडक्‍शन क्षमता बढ़ाने पर खर्च होगा। जिससे भविष्‍य में बढ़ने वाली मांग, पार्ट्स की स्‍थानीय स्‍तर पर खरीद और नए वाहनों को लॉन्‍च करने जैसे काम किए जाएंगे। इसी के साथ इंडिया में सिर्फ प्रोडक्‍शन को ही नहीं बढ़ाया जाएगा बल्कि मेक इन इंडिया कारों को दुनिया के अगल अलग देशों में भी एक्‍सपोर्ट किया जाएगा।

R&D पर कितना होगा खर्च

इंडिया में जो निवेश किया जा रहा है उसमें से रिसर्च और डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी हजारों करोड़ रुपये का खर्च किया जाएगा। इस क्षेत्र के लिए हुंडई की ओर से करीब 6200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसके साथ इंडिया में एक टेस्‍टिंग ट्रैक को भी तैयार किया जाएगा, जहां पर इंडियन कंडीशंस के मुताबिक कारों को तैयार करने में हुंडई को मदद मिल पाएगी।

भविष्‍य की प्रतिबद्धता को दिखाएगा

हुंडई मोटर ग्रुप के कार्यकारी अध्यक्ष यूइसुन चुंग ने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर हुंडई मोटर ग्रुप के सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक बाजारों में से एक है। पिछले 30 वर्षों में भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है। यह निवेश अगले 30 वर्षों और उससे भी आगे के लिए भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है। इस निवेश के माध्यम से, हम अधिक रोजगार के अवसर सृजित करेंगे और भारत के निरंतर औद्योगिक विकास में सहयोग देने के लिए अपने साझेदारों और हितधारकों के साथ मिलकर काम करेंगे।

यह भी पढ़ें- अनवील हुई दमदार Hyundai Bayon, जानिए कब और किस Price में आ रही है भारत?