HomeAutomobilesHonda Rebel 300 Launch, 2.22 लाख में क्‍या मिलेगा, कब शुरू होगी...

Honda Rebel 300 Launch, 2.22 लाख में क्‍या मिलेगा, कब शुरू होगी डिलीवरी

Honda Rebel 300 Launch कर दी गई है। इस क्रूजर बाइक में कौन सी खूबियां दी हैं। किस Price पर कब तक इसे घर लाया जा सकेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda Rebel 300 Launch भी इंडियन मार्केट में ऑफिशियली आ गई है। इस क्रूजर बाइक में कौन सी खूबियां दी हैं। कितना ताकतवर Engine दिया है। किस Price पर खरीदा जा सकेगा और कब तक इसे घर लाया जा सकेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda Rebel 300 Launch हुई

इंडियन मार्केट में होंडा ने एक साथ 2 नए प्रोडक्‍ट्स को लॉन्‍च कर धमाका कर दिया है। मेकर ने Honda ADV 160 के साथ Honda Rebel 300 बाइक को क्रूजर सेगमेंट में लॉन्‍च कर दिया है। बाइक लो-स्लंग बॉबर स्टांस, आरामदायक राइडिंग एक्‍सपीरियंस और ब्लैक आउट लुक के साथ आई है। यह उन राइडर्स के लिए डिज़ाइन की गई है जो खास स्टाइल और व्यक्तित्व के साथ एक सुलभ क्रूज़र जैसा अनुभव चाहते हैं।

कितना ताकतवर इंजन

होंडा ने रेबेल 300 बाइक में 286 सीसी का लिक्‍विड कूल्‍ड इंजन दिया है जो इसको 30 हॉर्स पावर और 27.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देगा। इस बाइक में होंडा ने E-Clutch को भी दे दिया है।

मिले शानदार Features

मेकर ने इस बाइक में LED हेडलैंप, 2 चैनल एबीएस, TFT डिजिटल डिस्‍प्‍ले, होंडा रोड सिंक कनेक्‍टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, आगे और पिछले पहिए पर डिस्‍क ब्रेक को दिया है।

कितनी है Price

मेकर ने इस बाइक को इंडियन मार्केट में 2.22 लाख रुपये (एक्‍स शोरूम बेंगलुरु) पर लॉन्‍च कर दिया है। होंडा की इस बाइक को भी Bigwing पर ही अवेलेबल करवाया गया है।

कब शुरू होगी डिलीवरी

लॉन्‍च के साथ ही इस बाइक के लिए बुकिंग शुरू हो चुकी है, जिसे 5 हजार रुपये में पक्‍का किया जा सकता है। होंडा की इस मोटरसाइकिल को घर लाने के लिए अक्‍टूबर के मध्‍य तक का इंतजार करना पड़ेगा।

10 नए प्रोडक्‍ट्स में शामिल थी बाइक

मेकर ने जुलाई 2026 में ही अपनी बड़ी रणनीति का खुलासा करते हुए 10 नए प्रोडक्‍ट्स को इंडियन मार्केट में रिवील किया था। इन 10 प्रोडक्‍ट्स में Honda Rebel 300 भी शामिल थी, जिसे अब ऑफिशियली लॉन्‍च किया जा चुका है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में होंडा की रेबेल 300 बाइक को सीधे तौर पर Royal Enfield Meteor 350 से चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular