HomeAutomobilesHonda ADV 160 मैक्‍सी स्‍कूटर का Price आ गया, अब होगी Yamaha...

Honda ADV 160 मैक्‍सी स्‍कूटर का Price आ गया, अब होगी Yamaha Aerox को टेंशन

Honda ADV 160 स्‍कूटर इंडिया में Launch कर दिया गया है। मेकर ने इसमें कौन सी खूबियों को दिया है। इसकी क्‍या Price रखी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda ADV 160 स्‍कूटर इंडिया में Launch कर दिया गया है। मेकर ने इसमें कौन सी खूबियों को दिया है। इसमें कितना ताकतवर इंजन दिया है। इस स्‍कूटर की क्‍या Price रखी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Honda ADV 160 Launch हुआ

इंडियन मार्केट में होंडा ने बड़ा धमाका करते हुए पहले Flex Fuel स्‍कूटर के तौर पर Honda ADV 160 को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने कुछ टाइम पहले ही इस स्‍कूटर को शोकेस किया था।

मिले शानदार Features

होंडा ने इस मैक्‍सी डिजाइन वाले स्‍कूटर को LED हेडलैंप, डिजिटल डिस्‍प्‍ले, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, सिंगल चैनल एबीएस, 27 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, आगे और पिछले पहियों पर डिस्‍क ब्रेक, एचएसटीसी के साथ कई फीचर्स दिए हैं।

मिला ताकतवर Engine

मेकर ने इस स्‍कूटर को 156.93 सीसी का लिक्‍विड कूल्‍ड Flex Fuel E85 इंजन दिया है। जो इसे इंडिया का पहला फ्लेक्‍स फ्यूल स्‍कूटर भी बनाता है। इस 160 सीसी इंजन से स्‍कूटर को 16.3 पीएस पावर और 14.9 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।

क्‍या रखी Price

इंडियन मार्केट में इस स्‍कूटर को मेकर ने 1.70 लाख रुपये (एक्‍स शोरूम बेंगलुरु) रखी है। अब इस स्‍कूटर को 5 हजार रुपये में ऑनलाइन और ऑफलाइन बुक करवाया जा सकेगा। इसकी डिलीवरी को October के मध्‍य में शुरू कर दिया जाएगा। यह स्‍कूटर होंडा का प्रीमियम स्‍कूटर है इसलिए इसे सिर्फ Bigwing पर ही खरीदा जा सकेगा।

10 नए प्रोडक्‍ट्स में शामिल था स्‍कूटर

मेकर ने जुलाई 2026 में ही अपनी बड़ी रणनीति का खुलासा करते हुए 10 नए प्रोडक्‍ट्स को इंडियन मार्केट में रिवील किया था। इन 10 प्रोडक्‍ट्स में Honda ADV 160 भी शामिल था, जिसे अब ऑफिशियली लॉन्‍च किया जा चुका है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में होंडा के एडीवी 160 मैक्‍सी स्‍कूटर को Hero Xoom 160, Yamaha Aerox 155 और TVS Ntorq 150 से चुनौती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular