HomeAutomobilesJeep Meridian का नया Track Edition हुआ लॉन्च, मिलेगा पहले से ज्यादा...

Jeep Meridian का नया Track Edition हुआ लॉन्च, मिलेगा पहले से ज्यादा लग्ज़री कम्फर्ट और शानदार फीचर्स

Jeep Meridian का Track Edition इंडिया में Launch हो गया है। इसमें क्‍या खूबियां मिल रही हैं। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Jeep Meridian के Track Edition को इंडियन मार्केट में Launch कर दिया गया है। इस एडिशन में क्‍या खूबियां मिल रही हैं। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

लॉन्‍च हो गया Jeep Meridian का Track Edition

जीप इंडिया ने अपनी मिड साइज एसयूवी मेरिडियन के नए एडिशन के तौर पर ट्रैक एडिशन को लॉन्‍च कर दिया है। नए एडिशन को ओवरलैंड वेरिएंट पर ऑफर किया गया है। जिसमें कई कॉस्‍मैटिक चेंज करने के साथ ही कई काम के फीचर्स को भी दिया है।

मिली ये खू‍बियां

मेकर ने इस एडिशन को कई कॉस्‍मैटिक चेंज के साथ लॉन्‍च किया है। इसमें पियानो ब्‍लैक एक्‍सेंट के साथ फ्रंट में ग्रिल, बैजिंग और एक्‍सटीरियर मोल्‍डिंग को दिया है। इसके अलावा इसमें 18 इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, डार्क एस्प्रेसो ग्रिल और न्यूट्रल ग्रे हाइलाइट्स के साथ फ्रंट लुक, सिग्नेचर ट्रैक एडिशन हुड डेकल, एक्सक्लूसिव ट्रैक एडिशन एम्‍बलम, नई जोड़ी गई 140 मिमी स्लाइडिंग सेकेंड रो जैसी खूबियां मिलती हैं।

Track Edition Cosmetic Changes Chart

Category Details
Front Design Updates Piano Black Front Grille, New Badging, Exterior Moulding,
Dark Espresso Grille, Neutral Grey Highlights
Wheels & Exterior Styling 18-inch Diamond-cut Alloy Wheels
Track Edition Branding Signature Track Edition Hood Decal, Exclusive Track Edition Emblem
Interior / Seating Update New 140 mm Sliding Second Row Seats

 

हैं ये फीचर्स

जीप ने भले ही इस एसयूवी का ट्रैक एडिशन लॉन्‍च किया है। लेकिन इसमें वो सभी फीचर्स भी दिए हैं जो इसके नॉर्मल वेरिएंट्स में मिलते हैं। इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले® और एंड्रॉइड ऑटो™ के साथ 10.1 इंच का यूकनेक्ट® 5, 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम अल्पाइन ऑडियो सिस्टम, डुअल-पेन पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी के साथ 12-वे पावर्ड वेंटिलेटेड सीटें और 10 से अधिक सक्रिय सुरक्षा कार्यों के साथ Level-2 ADAS भी मिलता है।

मिलेगा ताकतवर इंजन

जीप मेरिडियन के ट्रैक एडिशन को भी 2.0 लीटर मल्टीजेट डीजल इंजन मिलत है। यह इंजन एसयूवी को 170 एचपी और 350 एनएम का टॉर्क जनरेट करके देता है। यह इंजन 2WD और 4WD दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें सेगमेंट का पहला 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है।

यह भी पढ़ें- GST Price Drop: लाखों की बचत का मौका – इन Full Size SUVs पर आई अब तक की सबसे बड़ी कटौती

बनी सबसे आरामदायक जीप

स्टेलेंटिस इंडिया के बिजनेस हेड और ऑटोमोटिव ब्रांड्स के डायरेक्टर कुमार प्रियेश ने बताया कि Meridian Track Edition हमारी प्रीमियम 7-सीटर जीप का एक अपडेटेड और ज्‍यदा आकर्षक वर्जन पेश करता है। साथ ही ग्राहकों की अपेक्षित लचीलेपन को भी पूरा करता है। नई स्लाइडिंग सेकेंड रो के साथ, हमने अब तक की सबसे आरामदायक जीप Meridian बनाई है, जो Jeep Confidence 7 के भरोसे के साथ आ रही है।

किस प्राइज पर मिलेगी

मेकर ने इस एसयूवी के ट्रैक AT वेरिएंट को 35.95 लाख रुपये और Track AT 4X4 को 37.82 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसके अलावा AXS पैक के लिए अलग से 9200 रुपये भी देने होंगे। इसकी बुकिंग भी जीप की डीलरशिप पर शुरू हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular