GST Price Drop से अब कार खरीदना काफी सस्ता हो चुका है। बजट से लेकर महंगी एसयूवी को अब खरीदने में हजारों से लाखों रुपये की सेविंग हो रही है। फुल साइज सेगमेंट की एसयूवी के प्राइज में कितनी कमी (Full size SUV price cut) आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Toyota Fortuner
टोयोटा की डी सेगमेंट एसयूवी Fortuner को इंडिया में सबसे ज्यादा खरीदा जाता है। इस एसयूवी को अब खरीदना 2.40 लाख से 3.49 लाख रुपये तक सस्ता (SUV biggest discount) हो चुका है। अभी इसकी प्राइज 36.05 से 52.34 लाख रुपये तक है जो 22 September 2025 से बदलने वाली है।
Skoda Kodiaq
स्कोडा भी डी सेगमेंट एसयूवी कोडिएक को इंडियन मार्केट में ऑफर कर रही है। इस एसयूवी पर भी जीएसटी की वजह से 3.13 लाख से लेकर 3.28 लाख रुपये तक की कमी आ गई है। अभी इसका प्राइज 46.89 से 49.24 लाख रुपये (save lakhs on SUV) तक है।
Jeep Meridian
जीप भी मेरिडियन को इसी सेगमेंट में लाती है। इस एसयूवी पर सबसे कम 1.66 लाख से 2.47 लाख रुपये तक कम (SUV price cut) होंगे। अभी इसकी प्राइज 24.99 लाख से 36.79 लाख रुपये है।
MG Gloster
MG मोटर्स भी ग्लॉस्टर को इंडियन मार्केट में ऑफर कर रही है। इस एसयूवी को खरीदना अब 2.71 लाख से 3.04 लाख रुपये तक सस्ता हो गया है। फिलहाल इसकी प्राइज 41.07 लाख से 46.23 लाख रुपये है।
Citroen C5 Aircross
सिट्रॉएन की सी5 एयरक्रॉस भी डी सेगमेंट एसयूवी के तौर पर इंडियन मार्केट में ऑफर होती है। इस एसयूवी को खरीदना अब 2.70 लाख रुपये सस्ता हो गया है। फिलहाल इसकी प्राइज 39.99 लाख रुपये है।
22 September 2025 से कम होंगे प्राइज
कई मेकर्स ने अपनी एसयूवी के प्राइज को कम करने का एलान तो कर दिया है। लेकिन इनकी प्राइज में 22 September 2025 से ही कमी की जाएगी। जिस वजह से तब इनको खरीदना ज्यादा फायदेमंद होगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply