Mahindra XUV 3XO CNG Launch हो गई है। महिंद्रा ने इस सब 4 मीटर एसयूवी को कौन सी खूबियों के साथ ऑफर किया है। इसमें कितना ताकतवर Engine दिया है। एसयूवी के सीएनजी वर्जन को किस Price पर लाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra XUV 3XO CNG Launch हुई
महिंद्रा ने अब अपनी सब 4 मीटर एसयूवी XUV 3XO को CNG के साथ भी लॉन्च कर दिया है। मेकर अभी तक इसे सिर्फ पेट्रोल, डीजल और ईवी सेगमेंट में ऑफर कर रही थी।

PC – Mahindra
कितनी मिलेगी माइलेज
महिंद्रा ने बताया है कि XUV 3XO के सीएनजी वर्जन को 1 किलोग्राम सीएनजी में 24.70 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इस एसयूवी में सीएनजी के सिंगल सिलेंडर की जगह डबल सिलेंडर देकर बूट स्पेस का अच्छी तरह से यूज करने की कोशिश की गई है।
कितना ताकतवर Engine
महिंद्रा की इस एसयूवी में वहीं 1.2 लीटर mStallion MPFI टर्बो इंजन दिया है। जिससे सीएनजी मोड में 114.5 पीएस पावर और 200 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इस एसयूवी को 0-60 KMPH की स्पीड 4.9 सेकंड और 0-100 KMPH की स्पीड से चलाने में 11.8 सेकंड का टाइम लगता है।

PC – Mahindra
कैसे हैं Features
मेकर ने इस एसयूवी में भी कई शानदार फीचर्स को ऑफर किया है। इसमें 6 एयरबैग, सीट बेल्ट रिमाइंडर, चारों डिस्क ब्रेक, ऑटो स्टार्ट/स्टॉप, डैशबोर्ड पर सीएनजी बटन, क्रूज कंट्रोल, 10.25 इंच इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, रियर व्यू कैमरा, रियर वाइपर, LED DRL, LED हेडलैंप, LED कनेक्टिड टेललैंप, फ्रंट सेंटर आर्मरेस्ट, 60:40 स्प्ल्टि सीट, सनरूफ जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कितनी रखी Price
महिंद्रा ने इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को इंडिया में 9.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसमें 4 ट्रिम के ऑप्शंस दिए गए हैं। जिसमें बेस वेरिएंट MX Edge ZNG – 9.99 लाख रुपये, REVX Edge (O) ZNG – 10.79 लाख रुपये, AX5 ZNG – 11.19 लाख रुपये और REVX A ZNG – 12.27 लाख रुपये है। इसकी डिलीवरी को 20 October से शुरू किया जाएगा।

PC- Mahindra
किनसे होगा मुकाबला
इंडिया में महिंद्रा की इस एसयूवी के सीएनजी वर्जन को Maruti Brezza CNG, Tata Nexon CNG, Hyundai Venue CNG, Maruti Fronx CNG जैसी एसयूवी से चुनौती मिलेगी।
यह भी पढ़ें- लीक हुआ Mahindra Vision S का Scorpio-N स्टाइल बैक लुक, कब हो रही Launch?
ये भी पढ़ें
ऑटो मार्केट में मचेगा तहलका! भारत में 4,000 करोड़ का दांव खेलेगी Stellantis; Citroen और Jeep की आएंगी 12 नई कारें!
Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: इंजन, फीचर्स और प्राइज के मामले में कौन सी SUV ने मारी बाजी
BSA GoldStar के 2 नए रंगों ने जीता दिल; जानिए इस क्लासिक रेट्रो बाइक की कीमत और धांसू फीचर्स!
TVS Raider अब हुई ज्यादा सुरक्षित, मिल गए सेगमेंट फर्स्ट फीचर, कितनी रखी Price












1 Comment