लीक हुआ Mahindra Vision S का Scorpio-N स्टाइल बैक लुक, कब हो रही Launch?

Mahindra Vision S फिर टेस्‍ट करते हुए नजर आई है। इस बार कौन सी डिटेल्‍स सामने आई हैं। मेकर कब इस एसयूवी को इंडिया में Launch करने की तैयारी कर रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mahindra Vision S फिर आई नजर

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि महिंद्रा की नई और छोटी एसयूवी विजन एस एक बार फिर से टेस्ट करते हुए नजर आई है। हालांकि मेकर ने अभी तक इस एसयूवी के प्रोडक्‍शन वर्जन पर ऑफिशियली कोई डिटेल नहीं दी है।

मिली यह डिटेल

रिपोर्ट्स में जिस यूनिट को टेस्‍ट करने का दावा किया गया है। वह प्रोडक्‍शन वर्जन के काफी पास वाली यूनिट भी हो सकती है क्‍योंकि इसमें कॉन्‍सेप्‍ट के मुकाबले कई बदलाव नजर आए हैं।

क्‍या होगा ऑफर

इस एसयूवी में Mahindra Scorpio N की तरह टेल लैंप मिलेंगे, जो वर्टिकली पोजिशन होंगे। यह एक यूनिट में भी मिल सकते हैं और इनको स्प्ल्टि करके भी दिया जा सकता है। क्‍योंकि जो यूनिट देखी गई है उसमें बीच में कैमोफ्लाज का यूज किया गया है। इसके अलावा इस एसयूवी में हाई माउंट स्‍टॉप लैंप भी मिलेगा। रियर में वॉशर और वाइपर के साथ स्‍टेपनी टायर को भी पिछले दरवाजे पर दिया जाएगा। पूरी एसयूवी पर बॉडी क्‍लैडिंग को भी तस्‍वीर में देखा गया है।

कैसा है डिजाइन

मेकर ने जो इस एसयूवी के कॉन्‍सेप्‍ट को दिखाया था, वह एक बॉक्‍सी डिजाइन था। इसी डिजाइन को टेस्‍ट की जा रही यूनिट में भी देखा गया है। जिससे यह तो पक्‍का हो चुका है कि यह भी एक बॉक्‍सी डिजाइन वाली सब 4 मीटर एसयूवी होगी। जिसमें फ्लश डोर हैंडल भी मिलेंगे।

होंगे ये भी फीचर्स

इस एसयूवी में भी महिंद्रा कई शानदार फीचर्स को ऑफर करेगी। जिसमें LED DRLs, LED हेडलैंप, 16 और 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, प्रीमियम इंटीरियर, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट डिस्‍प्‍ले, ट्रिपल स्‍क्रीन सेट-अप, Level-2 ADAS, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, वायरलेस चार्जर, वायर्ड एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले जैसे फीचर्स शामिल होंगे।

कितना ताकतवर इंजन

मेकर इस एसयूवी को NU-IQ आर्किटेक्‍चर पर बना रही है। जो पेट्रोल, हाईब्रिड और EV के लिए डेवलप किया गया है। ऐसे में अभी यह कहना कि इस एसयूवी को किस तरह की टेक्‍नोलॉजी के साथ पहले लाया जाएगा, थोड़ी जल्‍दबाजी हो सकती है।

कब हो रही Launch?

महिंद्रा ने अभी यह नहीं बताया है कि इस एसयूवी को कब लॉन्‍च किया जाएगा। लेकिन माना जा रहा है कि इसे फरवरी 2027 में होने वाले Bharat Mobility 2027 में शोकेस किया जा सकता है। जिसके बाद इसकी प्राइज को भी सामने लाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 7XO कितनी है Safe, BNCAP के Crash Test ने बता दिया