Mahindra XUV 7XO को खरीदना अब महंगा हो गया है। मेकर ने इस एसयूवी की प्राइज को कितना बढ़ाया है। किन वेरिएंट्स की प्राइज को बढ़ाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Mahindra XUV 7XO हुई महंगी
महिंद्रा ने अपनी मिड साइज 7 सीटर एसयूवी XUV 7XO को महंगा कर दिया है। इस एसयूवी की प्राइज में करीब 8 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।
बेस वेरिएंट की क्या है Price
महिंद्रा ने बेस वेरिएंट की प्राइज में कोई भी चेंज नहीं किया है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को अभी भी 13.99 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर ही ऑफर किया जा रहा है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट ZX7LAWD AT की प्राइज में भी कोई चेंज नहीं किया गया है। इसकी एक्स शोरूम प्राइज भी 25.79 लाख रुपये ही है।
किन वेरिएंट्स की प्राइज में कितना बदलाव हुआ
महिंद्रा की इस एसयूवी के बाकी सभी वेरिएंट्स की प्राइज में बदलाव हुआ है। जिसमें AX3 से लेकर AX7 तक सभी वेरिएंट्स शामिल हैं। इन सभी वेरिएंट्स की एक्स शोरूम प्राइज में 8 हजार रुपये से लेकर 20 हजार रुपये तक बढ़ गए हैं।
सबसे ज्यादा किस वेरिएंट्स की प्राइज बढ़ी
महिंद्रा ने एसयूवी के AX7 Diesel MT वेरिएंट की प्राइज में सबसे ज्यादा 20 हजार रुपये बढ़ाए हैं।
कितना ताकतवर Engine
महिंद्रा एक्सयूवी 7एक्सओ में 2.0 लीटर 4 सिलेंडर वाले TGDI पेट्रोल और 2.2 लीटर mHAWK 4 सिलेंडर डीजल इंजन को दिया है। पेट्रोल इंजन से 200 पीएस और डीजल इंजन से 185 पीएस की पावर मिलेगी। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शंस भी मिले हैं। डीजल इंजन में ही मेकर ने AWD का ऑप्शन दिया है और इसे भी सिर्फ टॉप वेरिएंट AX9L में ही दिया गया है।
कैसे हैं Features
एसयूवी में LED Headlamps, Led DRL, फॉग लाइट, 19 इंच अलॉय व्हील्स, अपडेट की गई रियर एलईडी लाइट, स्पोर्टी रियर बंपर, स्काईरूफ, नई चाबी, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 12.3 इंच एचडीआर स्क्रीन, डॉल्बी एटमॉस के साथ हरमन के 16 स्पीकर का ऑडियो सिस्टम, नॉइस कैंसलेशन, Chat GPT, Alexa, ऑटो डिमिंग आईआरवीएम, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, रियर वेंटिलेटिड सीट, मेमोरी फंक्शन और पावर्ड ड्राइवर सीट, पावर्ड को-ड्राइवर सीट, बॉस मोड, रियर सनशेड, पावर्ड टेलगेट, एंबिएंट लाइट, एयर प्यूरीफायर, 75 से ज्यादा सेफ्टी फीचर, Level-2 ADAS, 7 एयरबैग, 540 डिग्री कैमरा, 5 स्टार BNCAP रेटिंग, डिजिटल वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स हैं।
किनसे है मुकाबला
इंडिया में महिंद्रा की XUV 7XO को मिड साइज 7 सीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला MG Hector Plus, Tata Safari जैसी एसयूवी से मुकाबला होता है।
यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO ZNG: अब बुकिंग शुरू हुई! शोरूम या ऑनलाइन- कहां होगी बुक?
ये भी पढ़ें
Mahindra Bolero Bold Edition: फेस्टिव सीजन में महिंद्रा का बड़ा धमाका! नए अंदाज में आई एसयूवी, कितनी रखी Price?
Navratri 2026 में लोगों ने जमकर खरीदे Electric Vehicle, FADA ने जारी किए आंकड़े
Toyota Fortuner Facelift जल्द होगी Launch, लुक और फीचर्स में क्या-क्या बड़े बदलाव होने सकते हैं?
Bajaj Pulsar N250SS Launched: Google Mirroring और TFT कलर्ड डिस्प्ले के साथ आई बाइक; कैसा है इंजन और कितनी है Price!













Leave a Reply