HomeAutomobilesमारुति सुज़ुकी ने ITI हसनगढ़ में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब की स्थापना की,...

मारुति सुज़ुकी ने ITI हसनगढ़ में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब की स्थापना की, इन लोगों को मिलेगा फायदा

AML वास्तविक शॉप फ्लोर जैसे परिवेश में छात्रों को ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के असेंबली, वेल्डिंग, पेंटिंग, मशीनिंग, मेकाट्रोनिक्स और सेफ्टी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देता है।

Maruti Suzuki: भारत सरकार के स्किल इंडिया मिशन से संरेखित, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड (“मारुति सुज़ुकी”) ने सरकारी आईटीआई, हसनगढ़, रोहतक में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब (AML) की स्थापना की है।

ये भी पढ़ें:- Petrol की टेंशन और चार्जिंग का झंझट दोनों खत्म; BYD ला रही है 1000KM से ज्यादा चलने वाली PHEV गाड़ी

इसका उद्देश्य छात्रों को उद्योग से संबंधित कौशल प्रदान करना और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल विकसित करने में मदद करना है। पहले वर्ष में, लगभग 200 छात्रों को सरकारी आईटीआई हसनगढ़ में स्मार्ट फैक्ट्री लैब में प्रशिक्षित किया जाएगा।

मारुति सुज़ुकी के सीएसआर आधारित कौशल विकास कार्यक्रम के तहत यह पहल शैक्षणिक शिक्षा और ऑटोमोबाइल उद्योग की तेजी से बदलती जरूरतों के बीच के अंतर को कम करने के लिए शुरू की गई है।

AML वास्तविक शॉप फ्लोर जैसे परिवेश में छात्रों को ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग के असेंबली, वेल्डिंग, पेंटिंग, मशीनिंग, मेकाट्रोनिक्स और सेफ्टी जैसे प्रमुख क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण देता है। यह व्यावहारिक कार्यक्रम छात्रों की तकनीकी क्षमता, उद्योग के लिए तैयारी और समग्र रोजगार योग्यता को बेहतर बनाने के लिए तैयार किया गया है।

उद्घाटन समारोह में रोहतक के उपायुक्त श्री सचिन गुप्ता, आईएएस, के साथ मारुति सुज़ुकी और इंस्टिट्युट के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थें।

राहुल भारती, सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, कॉरपोरेट अफेयर्स, मारुति सुज़ुकी इंडिया लिमिटेड ने एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब के बारे में कहा, “हसनगढ़ में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब के जरिए हम वास्तविक शॉप-फ्लोर अनुभव और आधुनिक मशीनरी को कक्षाओं तक ला रहे हैं।

स्किल इंडिया मिशन के अनुरूप यह पहल छात्रों को उद्योग-विशिष्ट प्रक्रियाओं को संभालने का आत्मविश्वास देती है और बदलते ऑटोमोटिव इकोसिस्टम के लिए प्रतिभा को निखारती है। यह भारत के विनिर्माण क्षेत्र के लिए एक कुशल और भविष्य के लिए तैयार कार्यबल बनाने की हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है।”

ये भी पढ़ें:- Ferrari ने लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार ‘Luce’; बिना आवाज़ के पकड़ेगी रॉकेट जैसी रफ़्तार

सचिन गुप्ता, आईएएस, उपायुक्त, रोहतक ने उद्घाटन समारोह में कहा, “आईटीआई हसनगढ़ में एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब की स्थापना रोहतक के कौशल विकास में उत्कृष्टता का केंद्र बनने की यात्रा और विकसित भारत के विज़न में एक महत्वपूर्ण योगदान है। उद्योग-स्तरीय आधारभूत ढांचे, उन्नत मैन्युफैक्चरिंग तकनीकों और व्यावहारिक तकनीकी प्रशिक्षण को शुरू करके मारुति सुज़ुकी ने एक ऐसा इकोसिस्टम तैयार किया है जो शैक्षणिक अध्ययन को आधुनिक उद्योग की बदलती जरूरतों के साथ सहजता से जोड़ता है।

यह पहल न केवल छात्रों और प्रशिक्षुओं को भविष्य के लिए कौशल प्रदान करेगी और उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाएगी, बल्कि इनोवेशन, उत्पादकता तथा तकनीकी उत्कृष्टता की संस्कृति को भी बढ़ावा देगी। यह लैब एक ऐसे उच्च कुशल कार्यबल को विकसित करने में अहम भूमिका निभाएगी जो भारत के औद्योगिक परिवर्तन को समर्थन दे सके और वैश्विक मैन्युफैक्चरिंग परिदृश्य में देश की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत कर सके।”

इस पहल के जरिए मारुति सुज़ुकी का उद्देश्य छात्रों में उद्योग के लिए जरूरी सही सोच विकसित करना, रोजगार क्षमता को बढ़ाना और तकनीकी दक्षता को मजबूत करना है।

समारोह के दौरान, चुने गए छात्रों को ऑफर लेटर भी वितरित किए गए, जो अपने कोर्स पूरा करने के बाद कैंपस सिलेक्शन के तहत मारुति सुज़ुकी में अप्रेंटिस के रूप में शामिल होंगे।

मारुति सुज़ुकी देशभर में विनिर्माण से जुड़े ट्रेडों में 31 आईटीआई को सहायता प्रदान कर रही है। अपने सीएसआर कार्यक्रमों के तहत कंपनी अब तक 18 अत्याधुनिक एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग लैब स्थापित कर चुकी है, जो कक्षा में मिलने वाले प्रशिक्षण और उद्योग की कार्यप्रणाली के बीच की खाई को मिटाती है।

ये भी पढ़ें:- Petrol Diesel के बाद अब CNG ने भी निकाला दम; 10 दिन में 4 बार बढ़े दाम, क्या अब ₹100 के पार जाएगा रेट?

इसके अलावा, छात्रों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मारुति सुज़ुकी प्रत्येक आईटीआई के शीर्ष पांच छात्रों को मेरिट-आधारित छात्रवृत्ति भी प्रदान करती है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular