BYD इंडियन मार्केट में नई कार लाने वाली है। इसमें PHEV टेक्नोलॉजी मिलेगी। कब और किस कार को लाया जाने वाला है। इसकी सबसे बड़ी खूबी क्या हो सकती है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
BYD लाएगी नई कार
चीन की इलेक्ट्रिक कार मेकर बीवाईडी अब इंडियन मार्केट में कस्टमर्स को नई पेशकश कर रही है। इसके लिए मेकर ने नई कार को चुन भी लिया है।
PHEV के साथ आएगी कार
मेकर ने सोशल मीडिया हैंडल्स पर एक टीजर शेयर किया है। इस 15-16 सेकेंड के टीजर में सिर्फ यह बताया गया है कि वह इंडिया में PHEV टेक्नोलॉजी वाली कार को लेकर आएगी। लेकिन किस कार को लाया जाने वाला है यह अभी नहीं बताया है। न ही यह बताया है कि इस कार को इंडियन मार्केट में कब लॉन्च किया जाएगा।
हो सकती है BYD Atto 2 DM-i
बीवाईडी इंटरनेशनल मार्केट में सबसे सस्ती PHEV कार BYD Atto 2 DM-i को ऑफर कर रही है। यह कार कॉम्पैक्ट हाइब्रिड सिटी कार के सेगमेंट में आ सकती है।
BYD Sealion 5 DM-i भी हो सकती है
Atto 2 के अलावा मेकर इंडिया में Sealion 7 से छोटी लेकिन PHEV टेक्नोलॉजी के साथ सुपर हाइब्रिड एसयूवी सेगमेंट में Sealion 5 DM-i को भी ला सकती है। हमें लगता है कि मेकर इस एसयूवी को इसलिए भी ला सकती है क्योंकि इसमें एक बार में बिना रूके 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा का सफर किया जा सकता है। साथ में इस एसयूवी में ADAS वाले फीचर्स, हिल होल्ड कंट्रोल, 7 एयरबैग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, V2L, 1410 लीटर बूट स्पेस, हीटेड सीट्स, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 8.8 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 4.74 एमएम लंबाई, 18 इंच अलॉय व्हील्स, फुल एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, कनेक्टिड टेल लैंप 360 डिग्री कैमरा मिलता है।
कब होगी Launch?
मेकर ने बताया तो नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इसे या तो इस साल फेस्टिव सीजन के आस पास लाया जाएगा या फिर अगले साल फरवरी में Bharat Mobility 2027 में ऑफिशियली इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













1 Comment