HomeAutomobilesएक्स्ट्रा लेगस्पेस और रियर रीक्लाइनर सीट्स के साथ China में आई Mercedes...

एक्स्ट्रा लेगस्पेस और रियर रीक्लाइनर सीट्स के साथ China में आई Mercedes GLE L, कब होगी इंडिया में Launch?

Mercedes Benz GLE L को China में ऑफर कर दिया गया है। इसमें क्‍या खूबियां मिली हैं। क्‍या इसे India भी लाया जाएगा? रिपोर्ट में पढ़ें।

Mercedes Benz GLE L को China में ऑफर कर दिया गया है। इसमें क्‍या खूबियां मिली हैं। क्‍या इसे India भी लाया जाएगा? इसकी क्‍या Price होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Mercedes Benz GLE L हुई Launch

मर्सिडीज ने भी अपनी जीएलई एल को इंटरनेशनल मार्केट में ऑफर कर दिया है। मेकर ने इस लॉन्‍ग व्‍हील बेस एसयूवी को चेंगदू मोटर शो में ऑफर किया है। यह नॉर्मल जीएलई से 120 एमएम ज्‍यादा लंबी है।

मिलती है ज्‍यादा जगह

जीएलई के लॉन्‍ग व्‍हील बेस वर्जन में नॉर्मल से ज्‍यादा जगह मिलती है। जिसका पता इस एसयूवी की रियर सीट पर चलता है। मेकर ने इस एसयूवी में दिए इस फीचर कसे अपनी ही Maybach से लिया है। साथ में रियर सीट पर नई एंटरटेनमेंट स्‍क्रीन और एआई असिस्‍टेंट भी दिया है।

इंजन में कोई चेंज नहीं

मेकर ने इस एसयूवी को भले ही लॉन्‍ग व्‍हील बेस के साथ ऑफर कर दिया है, लेकिन इसके इंजन में कोई चेंज नहीं है। इसमें नॉर्मल जीएलई की तरह ही 2.0 लीटर चार सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिल रहा है। इस इंजन से एसयूवी को 258 हॉर्स पावर और 400 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। दूसरे इंजन ऑप्‍शन में 3.0 लीटर इनलाइन सिक्‍स टर्बो पेट्रोल है जो 381 हॉर्स पावर और 560 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देता है। इन दोनों के साथ 48V माइल्‍ड हाइब्रिड सिस्‍टम मिलता है और 9स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स के साथ AWD मिलता है।

ये चेंज भी हुए

चीन में डेब्‍यू हुई नई जीएलई एल में नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील्‍स, क्राेम सराउंड ब्‍लैक ग्रिल, LED DRLs, LED हेडलैंप, LED टेल लैंप, ड्यूल एग्‍जॉस्‍ट टिप, 12.3 इंच की 3 स्‍क्रीन, 3स्‍पोक स्‍टेयरिंग व्‍हील को दिया है।

क्‍या India आएगी?

मेकर ने अभी तो यह कंफर्म नहीं किया है कि इसे चीन के बाद इंडिया में लाया जाएगा या नहीं, लेकिन माना जा रहा है कि जिस तरह इं‍टरनेशनल मॉडल्‍स को हर मेकर इंडिया लाती है, उसी तरह से इसे भी February 2027 में होने वाले Bharat Mobility में लाया जा सकता है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular