HomeAutomobiles58 लाख से ज्यादा कीमत फिर भी 24 घंटे में Sold Out!...

58 लाख से ज्यादा कीमत फिर भी 24 घंटे में Sold Out! MINI Convertible में ऐसा क्या खास है कि लोग टूट पड़े

MINI Convertible को इंडियन मार्केट में कुछ टाइम पहले ही लॉन्‍च किया गया है। इस एसयूवी की बुकिंग खुलते ही 24 घंटों में पूरी तरह से Sold Out हो गई। इसमें क्‍या खूबियां हैं। रिपोर्ट पढ़ें।

MINI Convertible को इंडियन मार्केट में कुछ टाइम पहले ही लॉन्‍च किया गया है। लॉन्‍च होने के बाद जैसे ही इस एसयूवी के लिए बुकिंग को खोला गया वैसे ही इसका स्‍टॉक Sold Out हो गया। इस गाड़ी में क्‍या खूबियां मिलती हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

पहला बैच Sold Out 

Mini Convertible का पहला बैच सिर्फ 24 घंटों में ही Sold Out हो गया है। इस एसयूवी को इंडियन मार्केट में 12 December 2025 को ही लॉन्‍च किया गया था। जिसके बाद अब दूसरे लॉट के लिए बुकिंग को लेना शुरू कर दिया है।

क्‍या है प्राइज

मेकर ने इस कनवर्टिबल एसयूवी को इंडियन मार्केट में 58.50 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसको पूरी तरह से सीबीयू की तरह इंपोर्ट किया जा रहा है।

मिलती है कनवर्टिबल की खूबी

इस गाड़ी की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसकी छत को पूरी तरह से हटाया जा सकता है। इसकी छत फैब्रिक रूफ के साथ आती है जिसे 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड तक 18 सेकेंड में नीचे और 15 सेंकेंड में ही ऊपर किया जा सकता है। इसके अलावा इसमें सनरूफ मोड भी मिलता है जिसमें थोड़ी छत खुल भी जाती है।

मिलेंगे ये भी फीचर्स

मिनी की इस कनवर्टिबल में एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, 18 इंच व्‍हील, राउंड इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, मिनी डिजिटल की, हेड-अप डिस्‍प्‍ले, हरमन कार्डन सराउंड साउंड सिस्‍टम,

मिलेगा पावरफुल इंजन

मेकर ने इस एसयूवी को 2.0 लीटर 4 सिलेंडर, टर्बो पेट्रोल इंजन दिया है। इस इंजन से 201 बीएचपी और 300 न्‍यूटन मीटर का पीक टॉर्क मिलता है। जिसके साथ 7 स्‍पीड डीसीटी गियरबॉक्‍स मिलता है। जिससे फ्रंट व्‍हील्‍स को पावर मिलती है। मिनी का कहना है कि इसे 0-100 किलोमीटर की स्‍पीड पकड़ने में बस 6.9 सेकेंड लगते हैं। इसकी टॉप स्‍पीड भी 237 किलोमीटर प्रति घंटा तक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular