MINI Countryman SE All4 को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस कार में कई शानदार फीचर्स के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम को दिया है। इसकी प्राइज क्या है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MINI Countryman SE All4 लॉन्च
इंडियन मार्केट में मिनी ने अपनी ऑल इलेक्ट्रिक कार MINI Countryman SE All4 को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इसकी बुकिंग के साथ में इसकी इसकी डिलीवरी को भी तुरंत ही शुरू किया है।
मिलेगी 433 KM रेंज
मेकर ने बताया है कि नई MINI Countryman SE All4 में 66.45 kWh बैटरी लगाई गई है। जिसे एक बार चार्ज करने के बाद 433 किलोमीटर की रेंज मिलती है। इसे एसी और डीसी से भी चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से सिर्फ 29 मिनट में ही इसे 10 से 80 पर्सेंट चार्ज किया जा सकता है। एसी चार्जर से 0 से 100 पर्सेंट चार्जिंग में 3 घंटे 45 मिनट लगते हैं।
5.6 सेकेंड में 0-100 की स्पीड
यह कार इतनी तेज है कि सिर्फ 5.6 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती है। इस कार में ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर दी है। जिसके साथ ऑल व्हील ड्राइव मिलता है। इस कार को मोटर से 313 हॉर्स पावर और 494 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
मिनी ने इस नई कार में 19 इंच अलॉय व्हील्स, पैनोरमिक ग्लास रूफ, 360 डिग्री कैमरा, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, इंटीरियर कैमरा, इन कार वेदर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, डिजिटल की प्लस, इलेक्ट्रिक सीट एडजस्टमेंट एक्टिव सीट, एलईडी हेडलाइट, हाई बीम असिस्ट, रियर व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जिंग ट्रे, Level-1 ADAS, एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, क्रैश सेंसर, एबीएस, रनफ्लैट इंडीकेटर, डीएससी, डीटीसी, ईएलडीसी, सीबीसी को दिया है।
क्या है प्राइज
मेकर Mini ने इस कार को इंडियन मार्केट में 66.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम प्राइज पर लॉन्च किया है। इसे इंडिया में नहीं बनाया जा रहा बल्कि इसे सीबीयू की तरह ऑफर किया गया है।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply