Audi Q3 New Gen Launch: पलक झपकते ही पकड़ती है 100 की रफ्तार, जानिए कितनी है Price!

Audi Q3 New Gen
Audi Q3 New Gen PC - autotechbiz.in

Audi Q3 New Gen Launch हो गई है। इंडियन मार्केट में इस एसयूवी में कौन सी खूबियां दी गई हैं। कितना ताकतवर Engine दिया है। इस एसयूवी की क्‍या Price रखी गई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Audi Q3 New Gen Launch हुई

इंडियन मार्केट में ऑडी ने अपनी नई जेनरेशन क्‍यू3 को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को पुरानी जेनरेशन के मुकाबले थोड़ा लंबा किया है। जिसके साथ सेगमेंट का सबसे ताकतवर इंजन भी दिया है।

Audi Q3 New Gen
Audi Q3 New Gen
PC – autotechbiz.in

मिलता है ताकतवर Engine

ऑडी ने नई जेनरेशन क्‍यू3 में भी 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही दिया है। जो 204 हॉर्स पावर और 320 न्‍यूटन मीटर टॉर्क दे सकता है। इसमें 7स्‍पीड DCT गियरबॉक्‍स क्‍वाट्रो ऑल व्‍हील ड्राइव सिस्‍ट‍म मिलेगा। इससे एसयूवी 7.1 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्‍पीड पकड़ लेती है। इस एसयूवी में मेकर ने ऑल व्‍हील ड्राइव को भी दिया है।

पैरामीटर (Parameter) विवरण (Details)
इंजन प्रकार (Engine) 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
अधिकतम पावर (Max Power) 204 हॉर्स पावर (HP)
अधिकतम टॉर्क (Max Torque) 320 न्यूटन मीटर (Nm)
गियरबॉक्स (Transmission) 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स
ड्राइव सिस्टम (Drivetrain) क्वाट्रो ऑल व्हील ड्राइव (Quattro AWD)
एक्सीलरेशन (0-100 KMPH) 7.1 सेकंड

कैसे हैं Features

मेकर ने इस एसयूवी को स्प्लिट स्‍टाइल हेडलैंप, LED DRLs, मेन मैट्रिक्‍स एलईडी हेडलैंप, 18 इंच अलॉय व्‍हील, स्प्लिट LED टेल लैंप, रूफ माउंटेड स्‍पॉयलर, रियर वाइपर, रियर वॉशर, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, 11.9 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्‍प्‍ले, 4 स्‍पोक हैक्‍सागोनल स्‍टेयरिंग व्‍हील, मेमोरी फंक्‍शन ड्राइवर सीट, 3 जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, 12 स्‍पीकर के साथ सोनोस म्‍यूजिक सिस्‍टम, कलर्ड हेड्स-अप डिस्‍प्‍ले, 9 एयरबैग, रियर पार्किंग कैमरा, हिल होल्‍ड, हिल क्‍लाइम्‍ब असिस्‍ट, ADAS और एडजस्‍टेबल रियर सीट जैसे कई शानदार फीचर्स मिलते हैं।

श्रेणी (Category) फीचर्स (Features)
एक्सटीरियर (Exterior) • स्प्लिट स्टाइल हेडलैंप
• LED DRLs
• मेन मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप
• 18 इंच अलॉय व्हील
• स्प्लिट LED टेल लैंप
• रूफ माउंटेड स्पॉइलर
• रियर वाइपर, रियर वॉशर
इंटीरियर व कम्फर्ट • 4 स्पोक हेक्सागोनल स्टीयरिंग व्हील
• मेमोरी फंक्शन ड्राइवर सीट
• 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल
• पैनोरमिक सनरूफ
• एडजस्टेबल रियर सीट
इंफोटेनमेंट व टेक्नोलॉजी • 12.8 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले
• 11.9 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
• 12 स्पीकर के साथ सोनोस म्यूजिक सिस्टम
• कलर्ड हेड्स-अप डिस्प्ले
सुरक्षा एवं ADAS • 9 एयरबैग
• रियर पार्किंग कैमरा
• हिल होल्ड
• हिल क्लाइम्ब असिस्ट
• ADAS

कितनी रखी Price

ऑडी क्‍यू 3 की नई जेनरेशन को इंडियन मार्केट में 51.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च कर दिया है। अब इसकी डिलीवरी को भी शुरू कर दिया गया है। ऑडी की इस एसयूवी को इंडिया में ही महाराष्‍ट्र के संभाजीनगर के प्‍लांट में बनाया जा रहा है।

किनसे मिलेगी चुनौती

इंडियन मार्केट में ऑडी की नई जेनरेशन क्‍यू3 को सीधे तौर पर BMW X1 और Mercedes GLA जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।

यह भी पढ़ें- Audi SQ8 की Bookings शुरू हुई, 17 March को होगी Launch, 4 सेकेंड में ही पकड़ती है 100 की स्‍पीड